
घायलों को अस्पताल ले जाते हुए
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बारात में जा रहे बारातियों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार बाराती घायल हो गए। घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह भी पढ़ें—
शिकोहाबाद जा रहे थे बाराती
पूरा मामला थाना रामगढ़ के सांती ओवरब्रिज के पास का है। रविवार देर रात्रि एक मारूति वैन में सवार सुरेन्द्र सिंह, धरम सिंह, धर्मेन्द्र और मोनू निवासीगण गांव बैंदी थाना नारखी शिकोहाबाद बारात में शामिल होने जा रहे थे। अभी वह रामगढ़ थाना क्षेत्र के सांती ओवरब्रिज पर पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें—
घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जबकि हादसे में घायल युवक सड़क पर लोगों से मदद मांगने लगे। तभी किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी होने पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि चारों युवक मारूति वैन लेकर गांव से गई बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गए।
Published on:
19 Jul 2021 05:54 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
