7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरोजाबाद की इस ग्राम पंचायत में हुई बंपर वोटिंग, शाम पांच बजे तक हुई 66.59 प्रतिशत वोटिंग, देखें वीडियो

- एडीजी, डीएम और एसएसपी ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण, निर्विघ्न रूप से संपन्न हुआ मतदान, सुरक्षा व्यवस्था के रहे कड़े इंतजाम।

2 min read
Google source verification
chunav

chunav

फिरोजाबाद। शनिवार को ग्राम पंचायत पचोखरा में प्रधान पद के उप चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी की गई। शाम पांच बजे तक 66.59 प्रतिशत मतदान हुआ। एडीजी, डीएम और एसएसपी ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें—

उप चुनाव को लेकर भाजपा ने शुरू किया ऐसा अभियान, जिसके बाद विरोधी खेमे में मच जाएगी खलबली, देखें वीडियो

पचोखरा में हुआ मतदान
तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत पचोखरा में उप चुनाव को लेकर प्रशासन ने शनिवार को मतदान प्रक्रिया पूरी कराई। मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया था। बारिश होने के कारण सुबह नौ बजे तक 12.50 प्रतिशत मतदान ही हो सका था। बारिश थमने के बाद वोटरों में उत्साह देखने को मिला। लोग घरों से निकले और मतदान किया। शाम पांच बजे तक 66.59 प्रतिशत मतदान हुआ।

यह भी पढ़ें—

पत्नी और बच्चे के साथ ससुराल जा रहा था युवक, रास्ते में हुआ ऐसा कि पत्नी की हो गई मौत, बेटी और पिता गंभीर घायल, देखें वीडियो

अधिकारियों ने किया निरीक्षण
मतदान को लेकर एडीजी अजय आनंद, डीएम चन्द्र विजय, एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। हालांकि एडीजी जल्द ही निकल गए। उसके बाद डीएम और एसएसपी ने कई बूथों पर जाकर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। सभी जगह शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया पूरी की गई।

यह भी पढ़ें—

सपना चौधरी के दीवाने हैं तो कल रहिए तैयार, योगी सरकार यहां करा रही है कार्यक्रम...

66.59 प्रतिशत हुआ मतदान
सेक्टर मजिस्ट्रेट व तहसीलदार गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि चुनाव शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है। शाम पांच बजे तक 66.59 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम किए गए थे। बूथ के अंदर केवल मतदाता को ही जाने दिया गया था। बाकी बाहरी लोगों को अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई थी। उच्चाधिकारियों ने भी पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया था। जहां सबकुछ ठीक ठाक मिला।