11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चौराहा के बीचों बीच दो सांडों में खूनी संघर्ष, बचाने पहुंचे पुलिसकर्मियों को दौड़ाया, देखें वीडियो

— दो सांड लड़ाई करते हुए चौराहा पर पहुंच गए, जहां यात्रियों में अफरा—तफरी मच गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Bull Fight

Bull Fight

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद के टूंडला नगर में दो सांडों के बीच आए दिन घमासान देखने को मिलता है। शनिवार को भी सुभाष चौराहा पर दो सांड़ों के बीच लड़ाई हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों खून से लथपथ हो गए। वह जिधर भी जाते उधर लोगों में भगदड़ मच जाती। इस दौरान अफरा—तफरी का माहौल रहा।

यह भी पढ़ें—

प्रेमिका को दीपावली की शॉपिंग करा रहा था पति, तभी पहुंच गई पत्नी और फिर हुआ ये...

सुभाष चौराहा का मामला
मामला थाना टूंडला के सुभाष चौराहा का है। जहां दो सांड दोपहर करीब 12 बजे आमने—सामने आ गए। दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई। चौराहे के बीचों बीच हो रही इस लड़ाई में कोई भी सामने आने की जहमत नहीं उठा। वह जिधर जाते लोग जान बचाकर भागते नजर आते। कई बार दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर भाग खड़े हुए। बाइक सवार बाइक छोड़कर भागते दिखे।

यह भी पढ़ें—

फिरौती के लिए 100 करोड़ मांगने वाले बीसी कारोबारी पर इस तरह कसता चला गया शिकंजा, पढ़िए पत्रिका की यह स्पेशल खबर

पुलिसकर्मियों को दौड़ाया
सांड़ों के बीच हुई लड़ाई को समाप्त कराने के लिए सुभाष चौराहा पर तैनात दो पुलिसकर्मियों ने हिम्मत दिखाई लेकिन जैसे ही पुलिसकर्मियों ने उन पर लाठी भांजी, वैसे ही उन्होंने पुलिसकर्मियों को ही दौड़ा दिया। वह जान बचाकर भाग निकले। बाद में एक सांड के नीचे गिर जाने के बाद वह भाग खड़ा हुआ और करीब एक घंटे बाद लड़ाई शांत हो सकी।