
corona death
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। जिनके कंधों पर कोरोना को हराने की जिम्मेदारी थी आखिर इस महामारी से लड़ाई में दो डॉक्टर जिंदगी की जंग हार गए। दोनों डॉक्टर कोरोना संक्रमित होने के बाद अलग—अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे थे। दोनों डॉक्टरों की मौत की खबर से स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
यह भी पढ़ें—
यहां थी डॉक्टरों की तैनाती
जिले के उसायनी स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉ. प्रदीप कुमार और दीदामई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. वीरेंद्र कुमार की तैनाती थी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि डॉ. वीरेंद्र कुमार बीडीएस थे और दो नवंबर 2020 को उनकी नियुक्ति थी। कोरोना होने के बाद वीरेंद्र लखनऊ में किसी अस्पताल में भर्ती थे जबकि प्रदीप कुमार आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। दोनों का वहीं विगत 10 दिनों से इलाज चल रहा था। आज दोनों की मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि इस संकट की घड़ी में डॉक्टर और स्टाफ नर्स के अलावा अन्य कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में हम सभी को सुरक्षित रहना है और घर से बाहर नहीं निकलना।
जिले में निकले 53 कोरोना केस
अन्य दिनों की अपेक्षा शनिवार को जिले में राहत रही। शनिवार को 53 केस सामने आए जबकि इससे एक दिन पहले 111 केस सामने आने के साथ ही तीन लोगों की मौत भी हो गई थी। इससे पहले भी लगातार सौ से अधिक केस निकल रहे थे। अधिकारियों ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।
Published on:
15 May 2021 06:12 pm
