6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरोजाबाद में लूडो खेलने को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद फिर हुई पत्थरबाजी और मारपीट

- थाना मक्खनपुर फिरोजाबाद के नगला तुरकिया का मामला।

1 minute read
Google source verification
Stone

एक घर में फेंके गए पत्थर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद में लूडो खेलने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। मामला इतना बड़ा कि दोनों ओर से जमकर मारपीट के साथ ही पथराव भी हो गया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें—

सिक्सलेन पर गोवंश से टकराई स्लीपर कोच बस, दो दर्जन यात्री घायल

मक्खनपुर क्षेत्र का मामला
पूरा मामला थाना मक्खनपुर क्षेत्र के नगला तुरकिया का है। शनिवार शाम गांव का राजकुमार खेत पर बैठकर मोबाइल देख रहा था। तभी गांव का ही आरिफ उसके पास आया और लूडो खेलने के लिए मोबाइल मांगने लगा। जब उसने मोबाइल देने से इंकार कर दिया तो आरिफ ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट के बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घरों को चले गए लेकिन कुछ देर बाद आरिफ अपने परिवारी जनों के साथ राजकुमार के घर पहुंच गया जहां लाठी-डंडों से पिटाई कर दी और पथराव भी कर दिया। पथराव करने से राजकुमार के पड़ोस में रहने वाले संतोष के घर में भी पत्थर गिरे।
यह भी पढ़ें—

जहरीली शराब की पुष्टि के बाद तीन थानाध्यक्ष समेत नौ पुलिसकर्मी सस्पेंड, मची खलबली


दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट
इस बीच दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और पथराव भी हुआ। इस मारपीट पथराव में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं। राजकुमार पक्ष के राजकुमार, अनुज कुमार, रामबाबू पड़ोसी संतोष घायल हुए हैं जबकि दूसरे पक्ष के आरिफ समेत आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। इस घटना की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष महेश यादव ने बताया कि आरिफ और राजकुमार 50 रुपए की बाजी लगाकर मोबाइल पर लूडो खेल रहे थे। जीतने के बाद आरिफ ने अपने रुपए मांगे तो राजकुमार ने इंकार कर दिया इसे लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई थी। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।