6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी पुलिस के दरोगा की पिस्टल ने दिया ऐसा धोखा, सिपाही के सिर में लगी गोली, मौत

गोली लगते ही सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
UP Police Constable Shot Dead

UP Police Constable Shot Dead

फिरोजाबाद। उत्तर पुलिस के हथियार कभी भी धोखा दे सकते हैं। ऐसा ही मामला सामने आया फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में, जहां दरोगा की पिस्टल ने धोखा दे दिया। पिस्टल साफ करने के दौरान अचानक गोली चली, जो कांस्टेबल के सिर में लगी। गोली लगते ही सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें - यूपी पुलिस के जवान ने पांच रुपये के लिए की इतनी शर्मनाक हरकत, चौकी हुई खून से लथपथ, देखें वीडियो

यहां का है मामला
ये मामला शिकोहाबाद का है। शनिवार को एटा चौराहे पर थार मोबाइल पर तैनात दरोगा इंद्रजीत अपनी सरकारी पिस्टल साफ कर रहे थे, तभी अचानक पिस्टल से गोली चल गई। वे कुछ भी नहीं समझ पाये, कि गोली का रुख किधर था। गोली सीधे गाड़ी चालक सिपाही शिव कुमार के सिर में जा लगी। गोली लगते ही सिपाही शिव कुमार जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें - दरोगा जी पहले तो अकड़े, लेकिन टी शर्ट और शॉर्ट्स वाले युवक को जब पहचाना, तो छूट गए पसीने और फिर... देखें वीडियो

पुलिस महकमे में हड़कंप
वहीं इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने के बाद सिपाही के परिजनों के होश उड़ गए, वे भी शिकोहाबाद पहुंच गए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। वहीं इस मामले में अभी तक मृतक सिपाही के परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें - गर्लफ्रेंड ने लव लेटर में लिख दी ऐसी बात, जिसे पढ़ने के बाद प्रेमी ने कर ली आत्महत्या...

ये भी पढ़ें - शिक्षामित्रों को 30 हजार मिलेगा मानदेय, लोकसभा चुनाव 2019 से पहले मिल सकता है बड़ा तोहफा !

ये भी पढ़ें - सपा के इस मुस्लिम नेता के पुत्र पर हुआ जानलेवा हमला, आरोपी का नाम सुनकर रह जायेंग हैरान