22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vijayadashami: शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिए करें इस मंत्र का जाप, देखें वीडियो

— विजयदशमी के पर्व पर शत्रु के प्रकोप से बचने के लिए पंडित विवेक मुद्गल ने बताया लोगों को रास्ता।

less than 1 minute read
Google source verification
Totke

Totke

फिरोजाबाद। जीवन में आगे बढ़ने की लालसा हर किसी के मन में होती है। सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ने के साथ ही तमाम मुश्किलों का सामना भी लोगों को करना पड़ता है। तमाम शत्रु आपका रास्ता रोकने का काम करते हैं। ऐसे में आप किस तरह उन शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। इसके बारे में पंडित जी पत्रिका के माध्यम से आप लोगों को इसका उपाय बताएंगे—

इस मंत्र का करें जाम
पंडित विवेक मुद्गल बताते हैं कि 'ऊॅं कात्या यने नमः' इस मंत्र का प्रतिदिन जाप करने से शत्रु भी आपके सामने घुटने टेक देगा। इसके लिए आपको किसी के पास जाने की आवश्यकता है। शत्रु चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। इस मंत्र का व्यक्ति को अनंत फल प्राप्त होता है। इसके नियमित पाठ से आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। कुछ शत्रु आपके विकास में अवरोधक बनते हैं उनसे झगड़ा करने की बजाय व्यक्ति को शांत मन से एकांतवास में इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जप से भगवान प्रसन्न होते हैं और पूजा करने वालों की रक्षा करते हैं।

विजयदशमी से करें इसकी शुरूआत
इस मंत्र के जाप को करने की शुरूआत विजयदशमी से कर सकते हैं। इस दिन भगवान राम ने रावण का अंत किया था। रावण शत्रु का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि शत्रुु पर विजय प्राप्त करने के लिए इस दिन से अच्छा समय कोई और नहीं हो सकता। इसलिए जिस व्यक्ति को शत्रु परेशान कर रहे हों। उन्हें यह कार्य करना चाहिए। इसका लाभ उन्हें कुछ दिनों में ही दिखने लगेगा।