
फिरोजाबाद। कासगंज में तिरंगा यात्रा का बवाल अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हो पाया है कि फिरोजाबाद, टूंडला , शिकोहाबाद समेत ब्रज के तमाम शहरों में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल और हिन्दू युवा वाहिनी ने बगैर अनुमति तिरंगा यात्रा निकाली। संगठन के लोगों का कहना था कि कासगंज हिंसा में चंदन गुप्ता की हत्या के विरोध में वे तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। हालांकि कासगंज घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे। इस बीच हिंदूवादी संगठनों और पुलिस की यात्रा को लेकर कहासुनी भी हुई। हाथों में तिरंगा और भगवा झंडा लेकर चलने वाले ये लोग लगातार भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे।