स्वयं को बनाया भाग्यविधाता
उन्होंने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि इस गांव के लोगों ने अपने आप को स्वयं का भाग्य विधाता बनाया है। शिक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र में जो आपने किया है वह काबिले तारीफ है। उत्तर प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और ग्रामीणों को धन्यवाद ज्ञापित किया। संयुक्त राष्ट्र में कहा गया है कि गांव ही एक ऐसी धुरी, एसी नींव है जहां देश का विकास बबनता है। इस गांव के लोगों ने यह साबित कर दिया है कि इस गांव के लोग देश की छवि बनाने में सक्षम हैं। दिल की गहराइयों से सभी का धन्यवाद दिया। डीएम ने भी सभी का आभार व्यक्त किया।