8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमी के लिए पत्नी ने किया सुहाग का कत्ल, ऑनलाइन मंगाया जहर पति को दही में खिलाया तड़प- तड़प कर हुई मौत

फिरोजाबाद पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर इंदौर में हुई एक हत्या की तर्ज पर अपने सुहाग का कत्ल करने की साजिश रच डाली। ऑनलाइन जहर मंगवाया। फिर दही में खिला दिया। एक बार में इलाज के बाद बच गया तो दोबारा जहर देकर मार डाला। इस खौफनाक साजिश की पूरी कहानी जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

2 min read
Google source verification
crime

पकड़े गए आरोपों के साथ पुलिस टीम फोटो सोर्स पत्रिका

फिरोजाबाद के टूंडला इलाके में सुनील यादव की मौत के पीछे चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। उन्होंने ऑनलाइन ज़हर मंगवाया और दही में मिलाकर सुनील को खिला दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

फिरोजाबाद जिले के टूंडला के उलाऊ गांव में रहने वाले सुनील की संदिग्ध मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच के बाद उसकी पत्नी शशि और गांव के ही यादवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि सुनील की मां रामढकेली ने 24 जुलाई को थाने में शिकायत की थी। जिसमें बेटे की मौत के लिए बहू और उसके प्रेमी को जिम्मेदार बताया गया था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि शशि और यादवेंद्र के बीच एक साल से प्रेम संबंध थे। पति को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर ज़हर मंगवाया और 12 मई को पहली बार उसे दही में मिलाकर सुनील को दिया गया। अस्पताल में इलाज के बाद जब सुनील घर लौटा, तो 14 मई को फिर ज़हर देकर उसकी जान ले ली गई। अंतिम संस्कार भी कर दिया गया था। लेकिन मां की शिकायत के चलते मामला खुल गया।

इंदौर में इस तरह हुई हत्या से प्रेरित होकर उठाया खौफनाक कदम

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी इंदौर की एक हत्या की खबर से प्रेरित थे। उसी तरह ऑनलाइन ज़हर मंगवाया। सुनील की शादी 12 साल पहले शशि से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। अंशु (10) और दीपांशी (6)। सुनील खेती के साथ फिरोजाबाद में नौकरी करता था। अब दोनों बच्चे अनाथ हो गए हैं। पोस्टमार्टम न होने से पुलिस के लिए केस मजबूत करना चुनौतीपूर्ण है। लेकिन कॉल रिकॉर्ड, कपड़े और चादर जैसे साक्ष्य पुलिस के पास मौजूद हैं। जिनके दम पर कोर्ट में सच्चाई साबित करने की तैयारी की जा रही है।