
ट्रेन में सफर करने वाली महिलाओं को मिलेगी पिंक कोच की सौगात, रेल राज्य मंत्री ने दिया आश्वासन
फिरोजाबाद। शुक्रवार को न्यू टूंडला रेलवे स्टेशन पर फ्रेट कॉरिडोर का निरीक्षण करने पहुंचे रेल राज्य मंत्री सुरेश आंगड़ी ने कहा कि रेल फ्रेट काॅरिडोर से देश का इकोनॉमी बढ़ेगा। इसे 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने महिलाओं के लिए ट्रेन में पिंक कोच लगाए जाने का भी आश्वासन दिया।
निरीक्षण करने के उपरांत उन्होंने कहा कि फ्रेट कॉरिडोर दो भागों में तैयार किया जा रहा है। जिसमें ईस्टर्न और वेस्टर्न हैं। यह क्षेत्र ईस्टर्न के अंतर्गत आता है। सड़क मार्ग से अभी तक होने वाले ट्रांसपोर्ट पर 14 से 15 प्रतिशत तक खर्च आता है लेकिन माल कॉरिडोर तैयार होने के बाद मालगाड़ी द्वारा उसी माल पर दो से पांच प्रतिशत भाड़ा लगाकर उसे आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक कम समय में पहुंचाया जा सकेगा। माल काॅरिडोर के प्रारंभ होने के बाद मेन लाइन पर दबाव कम होगा जिसमें अन्य यात्री ट्रेनों का संचालन कर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दी जा सकेंगी। मेन लाइन पर करीब 20 से 25 ट्रेनों की संख्या बढ़ जाएगी। 2022 तक इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्य को पूरा होने के बाद प्रधानमत्री इसका उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि माल काॅरिडोर का कार्य पूरा होने के बाद यात्री ट्रेनों समय सीमा के साथ चल सकेंगी। मालगाड़ियां 80 किलोमीटर तक की रफ्तार से चलेंगी। उन्होंने हाथ हिलाकर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
गांव, गरीब, किसान मोदी सरकार का सपना है
रेल राज्य मंत्री ने कहा कि गांव के अंत तक योजना का लाभ देने के लिए मोदी सरकार का केवल एक ही सपना है वह गांव, गरीब और किसान है। गांव के आखिरी व्यक्ति तक योजना का लाभ मिल सके, इसके लिए मोदी सरकार संकल्पित है। ट्रेनों से महिला कोच हटाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम प्रयास कर रहे हैं कि महिलाओं के लिए पिंक कोच लगाए जाएं। इसके लिए उच्चाधिकारियों के साथ वार्ता की जाएगी।
यात्रियों की बढ़ेगी सुरक्षा व्यवस्था
उन्होंने कहा कि ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाए जाने के लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को बढ़ाया जाएगा। ट्रेन में सफर करने वाले यात्री अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें, इसके लिए सुरक्षा को मजबूत किया जाएगा। सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि सार्वजनिक यात्रियों की भी जिम्मेदारी है कि वह घटना होने पर पुलिस को अवगत कराएं।
आरपीएफ में आएंगी महिलाएं
महिला सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि आरपीएफ में महिलाओं की संख्या बढ़ाए जाने पर जोर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री का सपना है कि महिलाओं की भागेदारी भी बढ़ाई जाए। इसके लिए महिलाओं के इंटरव्यू चल रहे हैं।
Published on:
15 Nov 2019 05:59 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
