
murder
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद क्षेत्र में दो दिन से लापता युवक की सभी लोग यहां वहां तलाश कर रहे थे। वह गांव के बाहर एक बंद कोठरी में रस्सी के सहारे लटका मिला। कोठरी से दुर्गंध आने पर पुलिस ने ताला तोड़कर देखा तो वह भी हैरान रह गई। कोठरी पर बाहर से ताला लगा हुआ था। इसकी वजह से कोई भी जान नहीं सका कि अंदर कुछ हो सकता है। युवक की हत्या किसने की और शव को लटकाने के बाद बाहर से किसने ताला लगाया। पुलिस इस मामले की जानकारी कर रही है।
यह भी पढ़ें-
मोहिनीपुर गांव का है मामला
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव मोहिनीपुर निवासी 24 वर्षीय धर्मेन्द्र पुत्र मुन्नालाल दो दिन से घर से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। गांव के बाहर बनी एक कोठरी से लोगों को दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने यूपी 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीओ अजय कुमार चौहान पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। घटना की जानकारी होने पर आस—पास गांव के लोगों की भी भीड़ मौके पर जमा हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस ने कोठरी का जैसे ही ताला तुड़वाया अंदर का नजारा हैरान कर देने वाला था। रस्सी के सहारे धर्मेन्द्र का शव लटका हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव में उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। रंजिश को लेकर पिछले साल भी गांव में गोलीकांड हुआ था। जिस मामले में पुलिस ने मृतक की मां को जेल भेज दिया था। मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में सीओ का कहना है घटना को लेकर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
Published on:
01 Jun 2019 01:42 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
