14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरोजाबाद में बच्चा चोरी के शक में युवक की पीट—पीटकर हत्या, देखें वीडियो

— थाना रामगढ़ क्षेत्र के 60 फुटा रोड का मामला।— परिजनों ने शव सड़क पर रख लगाया जाम।

2 min read
Google source verification
hatya

hatya

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में बच्चा चोरी करने के शक में एक युवक की पीट—पीटकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या के बाद परिवारीजनों ने शव सड़क पर रख जाम लगा दिया। पुलिस इस मामले को बच्चा चोरी का मामला न बताकर आपसी रंजिश का मामला बता रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें—

VIDEO: एसएसपी की गाड़ी से टकराई Escort में शामिल Zipsi, तीन Policeman घायल

यह था पूरा मामला
इन दिनों बच्चा चोरी गिरोह की अफवाह ने प्रदेश का माहौल खराब कर दिया है। ऐसी ही घटना यूपी के फ़िरोज़ाबाद में देखने को मिली है। बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने एक युवक को पीट—पीट कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद परिजनों ने सड़क शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें—

Double Murder Revealed: मजदूरों के सामने चांटा मारने से नाराज कारपेंटर ने की थी सास—बहू की हत्या, पुलिस ने कर दिया खुलासा, देखें वीडियो

60 फुटा रोड का रहने वाला था मृतक
फ़िरोज़ाबाद में भीड़ तंत्र ने एक युवक को पीट—पीट कर मर डाला। मृतक का नाम अरसद है और फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ़ के 60 फुटा रोड का रहने वाला था। शुक्रवार की रात भीड़ तंत्र ने बच्चा चोरी के आरोप में अरसद को पकड़ लिया और उसे जमकर लाठी, डंडों से जमीन पर पटककर मारा। भीड़ की पिटाई से घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया था।

उपचार के दौरान मौत
अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने शनिवार की सुबह सड़क पर शव रख कर जाम लगा दिया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करने लगे। मौके पर एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह समेत काफी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया। एसपी सिटी ने किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत कराया। एसपी सिटी का कहना है कि मामला बच्चा चोरी का नहीं है। मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।