11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: फिरोजाबाद में युवक की पीट—पीटकर हत्या, परिजनों ने हाईवे पर शव रख लगाया जाम

— थाना टूंडला क्षेत्र के गांव चुल्हावली का मामला, परिजनों ने लगाया पुलिस पर लापरवाही का आरोप, एक सितंबर को गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी, डंडों से की थी युवक की पिटाई, आगरा में उपचार के दौरान हुई मौत।

2 min read
Google source verification
Murder

Murder

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के गांव चुल्हावली में युवक की पीट—पीटकर हत्या कर दी। मामले को लेकर परिजनों ने हाईवे और थाने पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। जाम लगने से पुलिस के हाथ पैर फूल गए। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान चौराहों और हाईवे पर काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया था।

यह भी पढ़ें—

VIDEO: प्रेमी ने प्रेमिका के लिए हाथ पर लिखा कुछ ऐसा और फिर पेड़ के नीचे इस हालत में मिला शव, मच गई चीख पुकार

चुल्हावली गांव का है मामला
थाना टूंडला क्षेत्र के गांव चुल्हावली निवासी करीब 21 वर्षीय सनी पुत्र जुगेन्द्र फौज की तैयारी कर रहा था। परिजनों के मुताबिक एक सितंबर को गांव के ही कुछ लोगों ने एक राय होकर लाठी, डंडों से उसकी पिटाई कर दी थी। सिर में गंभीर चोट आने पर परिजनों ने उसे आगरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसका उपचार चल रहा था।

हाईवे पर लगाया जाम
शनिवार को युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार सुबह परिजन शव लेकर टूंडला पहुंचे। जहां उन्होंने हाईवे स्थित बैनीवाल गार्डन के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इस दौरान ग्रामीणों और परिजनों की पुलिस से झड़प भी हो गई।

थाने के सामने सड़क पर रख दिया शव
पुलिस फोर्स के अधिक पहुंचने पर परिजन शव लेकर स्टेशन रोड पर पहुंच गए और थाने के सामने सड़क पर शव रख जाम लगा दिया। परिजन एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों की समस्या को सुन आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की बात कही।

चौकी इंचार्ज पर लगाया मनमानी का आरोप
परिजन लाइनपार चौकी इंचार्ज निहाल सिंह पर मनमानी करने का आरोप लगा रहे थे। परिजनों का कहना था कि मारपीट के बाद वह चौकी इंचार्ज के पास गए थे और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी लेकिन पुलिस ने उन्हें भगा दिया। ग्रामीण चौकी इंचार्ज के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे। एसपी सिटी ने मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया। तब जाकर जाम खुल सका।