
suicide
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। रात्रि कमरे में सोने गए युवक का शव सुबह फंदे परा लटका मिला। परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। युवक द्वारा आत्महत्या के पीछे के कारणों की अभी तक जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी कर रही है।
यह भी पढ़ें—
घर के बाहर सो रहे थे परिजन
थाना नारखी क्षेत्र के गढ़ी तारा निवासी 24 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र मोहनलाल बुधवार रात्रि खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। परिजन बाहर सो रहे थे। तभी रात्रि को अज्ञात कारणों के चलते युवक ने कमरे के अंदर ही फांसी लगा ली। सुबह जब परिजन कमरे में गए तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के भाई अवनीश ने बताया कि रात को परिजन बाहर सो रहे थे। भाई व उनकी पत्नी छत पर सो रहे थे। प्रमोद कमरे में सो रहा था। रात्रि में उसने किसी समय फांसी लगा ली। परिवार में किसी तरह का मनमुटाव नहीं हुआ था। इस मामले में थानाध्यक्ष केके तिवारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
Published on:
13 May 2021 11:22 am
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
