
summer fruit Litchi
Summer Fruits : कुदरत ने हमें ऐसी कई चीजें दी हैं जो न केवल खाने के काम आती हैं बल्कि हमारी सेहत भी संवारती हैं। ऐसी ही चीजों में एक है पहाड़ी फल (Best Summer Fruits)। जी हां, कुछ ऐसे पहाड़ी फल हैं जिन्हें खाने से आदमी टेंशन फ्री हो जाता है। इतना ही नहीं बल्कि ये फल ठंडक देने के साथ ही काफी सेहतमंद भी होते हैं।
लीची (Litchi)
भारज का उत्तराखंड राज्य लीची फल का भंडार है। यह शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ दिल के लिए भी फायदेमंद होती है।
बुरांस (Buransh)
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सबसे अधिक पैदावार बुरांस की होती है। बुरांस बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन को कंट्रोल करता है, साथ ही हाइपरटेंशन और डायरिया में भी आराम पहुंचाता है। बुरांस में विटामिन ए, बी-1, बी-2, सी, ई व के मौजूद होने के कारण यह शरीर का वजन नहीं बढऩे देता और कोलेस्ट्रॉल से भी बचाता है।
बेल रखे पेट फिट (Bel)
पेट को फिट रखने, गैस, अपच, एसिडिटी व अन्य पेट की बीमारियों में बेल एक अच्छी औषधि है।
कीवी भी उपयोगी (Kivi)
इसमें विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये त्वचा की कोशिकाओं को लंबे समय तक ठीक रखते हैं और प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाते हैं। इसी तरह इन पहाड़ी इलाकों के संतरा व माल्टा भी काफी लाभदायक होते हैं।
Published on:
11 Jun 2023 12:10 pm
बड़ी खबरें
View Allफूड
लाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
