
side effects of Mangoes
नई दिल्ली। आजकल आम का मौसम चल रहा है और फलों का राजा आम किसे पसंद नहीं होता? गर्मी आते ही लोग अपने पसंद का आम बाजार से लाते हैं और शौक से खाते हैं। आम ना केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि सेहत के लिए भी इसे अच्छा फल माना जाता है। आम एक ऐसा फल है, जो अमूमन सभी को बहुत पसंद होता है, लेकिन कई लोग आम खाने से सिर्फ इसलिए बचते हैं कि आम खाने से वजन बढ़ता है। आम में फाइबर, विटामिन सी, तांबा, फॉलेट, विटामिन ए, ई, बी-5, के और बी-6, पोटेशियम, मैग्नेशियम, मैंगनीज जैसे खनिज तत्व मौजूद होते हैं। आम को थोड़ा संभल कर खाना चाहिए जहां आम फायदेमंद होता है, वहीं इसको अधिक मात्रा में खाना नुकसान भी दे सकता है। आइए जानते हैं कि आम खाने से क्या साइड इफेक्ट ( Side Effects of Mangoes ) होते हैं।
इसे भी पढ़ेंः आम खाने से मिलते हैं अनगिनत फायदे
डायाबिटीज में ध्यान रखें
आम का सेवन करना हो तो आम की फांकें खाएं। आम का जूस, मैंगो मिल्कशेक या आमरस पीने की बजाय आप आम को काटकर खाएं। इससे, आम में मौजूद फाइबर का फायदा आपको मिल सकेगा। दरअसल, फाइबर नसों में ग्लूकोज़ को धीरे-धीरे रिलीज़ करता है। इससे, ब्लड शुगर लेवल तेज़ी से नहीं बढ़ता।
फोड़े-फुंसी का खतरा
आम की तासीर बहुत गर्म होती है। इसलिए चेहरे पर फोड़े-फुंसी, दाने हो जाते हैं। ज्यादा आम खाने से आपके चेहरे की खूबसूरती में भी दाग लग सकता है। आजकल आम को केमिकल द्वारा पकाया जाता है, इसलिए शरीर पर रैशेज़ होने का कारण केमिकल के साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं।
दाद, खाज और खुजली होना
ऐसा कहते हैं कि आम को खाने से पहले 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो देना चाहिए। जिससे कि उसकी तासीर थोड़ी ठंडी हो जाए और इस पर लगा हुआ चिपचिपा तरल पदार्थ भी धुल जाता है। इस तरल पदार्थ से दाद, खाज और खुजली होती है। इसलिए आम खाने से पहले इसे धो लें या पानी में भिगो के रख दें।
पेट खराब हो सकता है
आम खाने में जितना मीठा होता है, उसकी तासीर उतनी गर्म भी होती है। आम में फाइबर अधिक मात्रा में होता है, जिससे डायरिया और पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।
वजन बढ़ सकता है
एक मीडियम साइज के आम में लगभग 150 कैलोरी पाई जाती है। अगर आप जरूरत से ज्यादा आम खाएंगे तो आपका वजन बढ़ सकता है, लेकिन सुबह और शाम के नाश्ते में एक आम के सेवन से वजन बढ़ने की समस्या नहीं हो सकती।
इसे भी पढ़ेंः आम खाएं पर थोड़ा संभलकर, जानें क्यों
Published on:
24 Jul 2021 05:56 pm
बड़ी खबरें
View Allफूड
लाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
