10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Weirdest Ice Cream Flavors: ऐसे आइसक्रीम फ्लेवर जिनके बारे में आप कभी सोच भी नहीं सकते

Weirdest Ice Cream Flavors: बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक आइसक्रीम सभी की पसंदीदा चीजों में से एक है। अगर आप भी विभिन्न अटपटे व्यंजन और मिठाई खाने के शौकीन हैं तो ऐसे कुछ आइसक्रीम फ्लेवर हैं जिनकी बनावट ही नहीं स्वाद भी आपको चौंका देगा।

2 min read
Google source verification
weirdest_icecream_flavors.jpg

नई दिल्ली। Weirdest Ice Cream Flavours: क्या आपने दार्शनिक 'राल्फ वाल्डो इमर्सन' का वह कथन सुना है कि- 'ये पूरी ज़िन्दगी एक प्रयोग है, आप जितने ज्यादा प्रयोग करेंगे उतना अच्छा होगा।' शायद कुछ लोगों ने इसे बहुत ही गंभीरता से लिया और ऐसे प्रयोग कर डाले जिनके बारे में सुनकर आपको अचंभा अवश्य होगा। हम बात कर रहे हैं ऐसे लोगों की जिन्होंने सबके द्वारा पसंद की जाने वाली आइसक्रीम फ्लेवर के साथ बहुत ही अनोखे प्रयोग कर उसके स्वाद और रंग-रूप को पूरी तरह बदल दिया। आपने अक्सर चॉकलेट, वनीला, स्ट्रौबरी, ड्राई फ्रूट, मैंगो, पाइनएप्पल आदि फ्लेवर वाली आइसक्रीम के बारे में ही सुना होगा। लेकिन क्या आप दुनिया के अजीबोगरीब आइसक्रीम फ्लेवर के बारे में जानते हैं?

1. चिकन विंग्स आइसक्रीम
कुछ लोग बहुत ही जबरदस्त मांसाहारी होते हैं जिन्हें हर व्यंजन में चिकन, मटन का स्वाद पसंद होता है। जापान में एक बार एक आइसक्रीम कंपनी ने चिकन फ्लेवर वाली 'चिकन विंग्स आइसक्रीम' बना दी, जिसके लिए आई लोगों द्वारा अच्छी प्रतिक्रिया से सभी हैरान रह गए।

2. गार्लिक फ्लेवर आइसक्रीम
आमतौर पर लहसुन का इस्तेमाल सब्जी अथवा व्यंजनों को जायकेदार बनाने के लिए किया जाता है। परंतु जापान की लहसुन के स्वाद वाली आइसक्रीम खाकर आप हैरान रह जाएंगे।

यह भी पढ़ें:

3. सोया सॉस आइसक्रीम
सोया सॉस का उपयोग सामान्यतः चाइनीस खाने जैसे चाउमीन, फ्राइड राइस, मंचूरियन आदि में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आइसक्रीम का एक फ्लेवर 'सोया सॉस आइसक्रीम' भी है। आइसक्रीम पर डाली गई सोया सॉस उसकी मिठास को और भी बढ़ा देती है।

4. ग्रीन चिली आइसक्रीम
चाइना में अजीबोगरीब स्वाद वाली मीठी वस्तुएं काफी पसंद की जाती है। वहीं से इस तीखी हरी मिर्च के स्वाद वाली 'ग्रीन चिल्ली आइसक्रीम' का ट्रेंड शुरू हुआ।

5. स्पाइसी नूडल आइसक्रीम
बदलते समय में चाऊमीन या नूडल जैसा चाइनीस खाना सबकी पसंद बनता जा रहा है। लेकिन आपके पसंदीदा आइसक्रीम फ्लेवर पर स्पाइसी नूडल की टॉपिंग आपको बड़ा ही दिलचस्प स्वाद देगी।

6. ईल डिलाइट
मछली पसंद करने वाले लोगों को आइसक्रीम के साथ इस इलेक्ट्रिक फिश का स्वाद जरूर लुभाएगा। 'ईल डिलाइट' नामक इस आइसक्रीम में ईल मीट को आपकी पसंदीदा आइसक्रीम पर टॉपिंग के रूप में या क्रश करके परोसा जाता है।