24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत के फुटबॉल स्टार सुनील छेत्री द्वारा अंतरराष्ट्रीय और क्लब फुटबॉल में बनाए गए 10 शानदार रिकॉर्ड

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री का अपने क्लब और देश के लिए शानदार प्रदर्शन रहा है। छेत्री अपने कैरियर में कई शानदार रिकार्ड अपने नाम किए हैं। छेत्री के नाम भारत के तरफ से सर्वाधिक गोल करने का और बेंगलुरू एफसी के तरफ से ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड है। नजर डालते हैं उनके द्वारा बनाए गए 10 रिकॉर्ड्स पर जो हर भारतीय फुटबाल फैंस को जानना जरूरी है:-

2 min read
Google source verification
sunil.jpg

सुनील छेत्री

1. सुनील छेत्री ने 117 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 74 गोल किए हैं सुनील छेत्री के नाम है। भारत के लिए सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड है। वर्तमान समय में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद सुनील छेत्री के पास ही सबसे अधिक गोल करने का रिकॉर्ड है।

2. वर्तमान भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अब तक भारत के लिए सबसे अधिक 117 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भाग लिया है। उनके बाद नाम आता है पूर्व भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान बाइचुंग भूटिया का जिन्होंने 107 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

3. भारत के लिए सबसे ज्यादा हैट्रिक लगाने का रिकॉर्ड भी सुनील छेत्री के नाम ही हैं, जिन्होंने अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन बार हैट्रिक हासिल की है। पहला हैट्रिक छेत्री ने तजाकिस्तान, दूसरा वियतनाम और तीसरा चीनी ताइपे के खिलाफ लगाया था।

4. सबसे ज्यादा बार एआईएफएफ प्लेयर ऑफ द ईयर बनने का रिकॉर्ड सुनील छेत्री के पास ही हैं ।सुनील छेत्री ने अब तक छह बार एआईएफएफ प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड जीता है। इनसे ज्यादा यह बात किसी ने नहीं जीता।

5.आई-लीग में किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड सुनील छेत्री के नाम है।छेत्री ने अब तक 90 गोल के साथ इतिहास के सर्वाधिक गोल करने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। सुनील ने मोहन बागान, जेसीटी एफसी ,डेंपो एससी, यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब और बेंगलुरू एफसी के तरफ से खेला है।

6. इंडिया सुपर लीग में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड सुनील छेत्री के नाम है जिन्होंने अब तक कुल 47 गोल किए हैं।

7. इंडिया सुपर लीग में पहला हैट्रिक बनाने वाले खिलाड़ी भी सुनील छेत्री ही हैं ।जिन्होंने साल 2015 में मुंबई सिटी एफसी के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की थी ।उनका यह हैट्रिक नॉर्थईस्ट यूनाइटेड खिलाफ आया था।

8. इंडिया सुपर लीग में सर्वाधिक हैट्रिक लगाने का रिकॉर्ड भी सुनील छेत्री के नाम ही हैं ।सुनील छेत्री ने अब तक इंडियन सुपर लीग में दो हैट्रिक बनाई है एक नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के खिलाफ और दूसरा एफसी पुणे सिटी के खिलाफ।

9. एएफसी कप में सुनील छेत्री ने अब तक कुल 19 गोल किए हैं। जो किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा किया गया सर्वाधिक गोल है।

10. सुनील छेत्री इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने तीन अलग-अलग महाद्वीपों पर खेले हैं ।उन्होंने एशिया ,यूरोप के स्पोर्टिंग क्लब डी पुर्तगाल और उतरी अमेरिका के कैनसस सिटी विजार्ड में खेला है।