12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एल-क्लासिको मैच से भी ज्यादा लोग पहुंचे इंडिया गेट पर फीफा अंडर-17 विश्व कप ट्रॉफी देखने

इंडिया गेट पर विश्व कप ट्रॉफी को आम लोगों के दीदार के लिए रखा गया तो इसे देखने के लिए करीब 2.5 लाख लोग पहुंचे।

3 min read
Google source verification
FIFA Under-17 World Cup Trophy unvilled for public today at India Gate in New Delhi, India.

FIFA Under-17 World Cup Trophy at India Gate in New Delhi, India.

नई दिल्ली। भारत में अक्टूबर में होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप का खुमार बढ़ता ही जा रहा है। इसी का नतीजा है कि रविवार को जब इंडिया गेट पर विश्व कप ट्रॉफी को आम लोगों के दीदार के लिए रखा गया तो इसे देखने के लिए करीब 2.5 लाख लोग पहुंचे। आपको बता दें कि विश्व में सबसे ज्यादा हिट फुटबॉल मुकाबला बार्सिलोना और रियल मैड्रिड के बीच की भिड़ंत को माना जाता है, जिसे एल-क्लासिको नाम दिया जाता है। लेकिन इस भिड़ंत को भी एक स्थान पर खड़े होकर इतने लोग नहीं देखते हैं, जितने इंडिया गेट पर रखी विश्व कप ट्रॉफी को देखने पहुंच गए।

IMAGE CREDIT: Twitter

छह स्थानाें पर रखी जाएगी ट्रॉफी
विश्व कप की यह ट्रॉफी भारत में छह स्थानों पर प्रदशर््िात की जाएगी। दिल्ली के अलावा यह ट्रॉफी कोलकाता, गोवा, मुंबई, कोच्चि, गुवाहाटी जाएगी। इन स्थानों पर विश्व कप के मैच खेले जाने हैं। दिल्ली इस ट्रॉफी के सफर का पहला पड़ाव है। एक दिन पहले इस ट्रॉफी को नेशनल स्टेडियम में रखा गया था।

IMAGE CREDIT: Twitter

अब गुवाहाटी में होगी प्रदर्शित
फीफा की आधिकारिक ट्रॉफी अब गुवाहाटी के लिए रवाना होगी, जहां इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम और जज फील्ड में 26 और 27 अगस्त को ट्रॅाफी को आम जनता के लिए प्रदर्शित किया जाएगा। भारत में फीफा का पहला टूर्नामेंट फीफा अंडर 17 विश्व कप 6 से 28 अक्टूबर तक खेला जाएगा।

IMAGE CREDIT: Twitter

आयोजन समिति है खुश
स्थानीय आयोजन समिति के निदेशक जेवियर सेप्पी विश्व कप के बढ़ते खुमार से काफी खुश नजर आए। सेप्पी ने कहा, यह ट्राफी की प्रदर्शनी के सफर की बेहतरीन शुरुआत है। हमने यह प्रदर्शनी दिल्ली जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर लगाई और इससे टूर्नामेंट के प्रचार पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। इंडिया गेट एक एसा स्थान है, जो भारत के वीरों की याद दिलाता है और हमे लोगों द्वारा अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिली। दर्शक ों में बहुत ही उत्साह देखने को मिला।

IMAGE CREDIT: Twitter

टिकट नहीं लिया है तो जल्दी करें
सेप्पी इस बात से उत्साहित थे कि विश्व कप शुरू होने में अब कुछ ही समय रह गया है और टिकट की बिक्री शुरू हो गई है। उन्हें जल्द ही टिकट लेनी होगी नहीं तो वह भारत को खेलते हुए देखने का मौका गंवा सकते है। बता दें कि भारतीय टीम ग्रुप वर्ग में अपने सारे मैच दिल्ली मेंं ही खेलेगी। पहले इनमें से कुछ मैच मुंबई और अन्य स्थानों पर भी होने थे, लेकिन भारत के आग्रह पर फीफा सारे मुकाबले दिल्ली शिफ्ट करने पर मान गया था।

IMAGE CREDIT: Twitter

ये भी पढ़ें

image