4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोमा के फैंस ने हारने के बाद मैच रेफरी और उसके परिवार पर बोला हमला, वीडियो वायरल

Sevilla vs Roma : हंगरी के बुडापेस्ट में खेले गए फाइनल में सेविला ने रोमा को पेनल्टी शूटआउट में 4-1 से हराकर यूरोप लीग खिताब जीता है। इस हार से हताश रोमा के फैंस का गुस्सा मैच में रेफरी एंथोनी टेलर और उनके परिवार पर निकाला। फैंस ने अपशब्‍दों को इस्‍तेमाल करते हुए एंथोनी और उनके परिवार पर हमला बोल दिया।

2 min read
Google source verification
roma-fans.jpg

रोमा के फैंस ने हारने के बाद मैच रेफरी और उसके परिवार पर बोला हमला, वीडियो वायरल।

Sevilla vs Roma : यूरोप में फुटबॉल को लेकर प्रशंसकों की दीवानगी कभी-कभी सभी हदें पार कर देती है। गुरुवार को हंगरी के बुडापेस्ट में खेले गए फाइनल में सेविला ने रोमा को पेनल्टी शूटआउट में 4-1 से शिकस्त देकर यूरोप लीग खिताब जीता है। इस हार को अभी तक रोमा के प्रशंसक पचा नहीं सके हैं। उन्होंने इस हार का गुस्सा फाइनल मैच में रेफरी की भूमिका निभाने वाले एंथोनी टेलर और उनके परिवार पर निकाला। एंथोनी और उनके परिवार के साथ प्रशंसकों ने जो बुरा बर्ताव किया, उसकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।


लोगों ने एयरपोर्ट पर गालियां दी और कुर्सी भी फेंकी

एक रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड के 44 वर्षीय मैच रेफरी एंथोनी अपनी पत्नी और बेटी के साथ जब एयरपोर्ट पर फ्लाइट लेने के लिए जा रहे थे, तब रोमा के सैकड़ों प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया और उन्हें जमकर अपशब्द कहे। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कई लोगों ने एंथोनी और उनके परिवार के साथ ना सिर्फ धक्का-मुक्की की बल्कि उनपर कुर्सी और पानी की बोतलें फेंककर भी हमला किया। हालांकि इस दौरान एंथोनी काफी शांत नजर आए।

फैसलों से खफा : दरअसल, फाइनल में एंथोनी के कुछ फैसलों से रोमा टीम और उनके प्रशंसक काफी खफा थे। उनका मानना है कि एंथोनी ने रोमा के खिलाफ अनुचित फैसले दिए, जिसके कारण टीम को खिताबी मुकाबले में हार झेलनी पड़ी।


रोमा के कोच ने भी गुस्सा जताया था

फाइनल में हारने के बाद रोमा के कोच जोस मोरिन्हो भी काफी गुस्से में दिखे। मैच खत्म होने के बाद वे टीम बस की पार्किंग में एंथोनी से मिलने का इंतजार करते हुए भी दिखे थे। उन्होंने एक बयान में कहा था, बेहूदा इंसान, अच्छा है कि वो अब सिर्फ चैंपियंस लीग में रेफरी की भूमिका निभाएंगा और वही शर्मनाक काम करेगा, जो उसने आज रात किया है।


रेफरी एसोसिएशन ने घटना की निंदा की

इंग्लैंड के रेफरियों की शीर्ष संस्था ने इस घटना की जोरदार निंदा की है। उन्होंने एक बयान जारी करते हुए कहा, एंथोनी और उनके परिवार के साथ किए गए अनुचित और घृणित व्यवहार से हम स्तब्ध हैं। हम एंथोनी और उनके परिवार का पूरी तरह से समर्थन करते हैं और उनके साथ हैं। हमारा मानना है कि कोच का बयान और खिलाडिय़ों का व्यवहार इस तरह की चीजों को बढ़ाने में मदद करता है।