
रियल मैड्रिड के सभी खिलाड़ियों को लक्जरी ऑटोमेकर कंपनी ऑडी ने एक-एक कार गिफ्ट की है।

रोनाल्डो ने अपने लिए मेनसिंग पैंथर ब्लैक आरअस 7 स्पोर्टबैक एडिशन कार चुनी। बता दें रोनाल्डो ने अभी अभी खुद का चैंपियंस लीग रिकॉर्ड तोड़ा है।

रियल मैड्रिड के सभी खिलाड़ियों ने नई कार मिलने से ठीक पहले गुरुवार को ऑडी द्वारा आयोजित नकली फॉर्मूला ई रेस में हिस्सा लिया।

ऑडी द्वारा आयोजित नकली फॉर्मूला ई रेस में पहला स्थान मिडफील्डर दानी कार्वजल ने हासिल किया वही दूसरा स्थान मार्को असेंसियो और तीसरा स्थान डिफेंडर सर्जियो रामोस ने हासिल किया।

टीम के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो, टोनी क्रूज़ और गैरेथ बेल के साथ साथ रीयल मैड्रिड के प्रेसिडेंट फ्लोरेंटीनो पेरेज़ भी वहां उपस्थित थे।