1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Club World Cup 2025: रिवर प्लेट पर 2-0 से जीत के साथ ग्रुप-ई में टॉप पर इंटर

रिवर के मजबूत डिफेंस ने ब्रेक तक मुकाबले को गोल रहित बनाए रखा। हाफ-टाइम से ठीक पहले, इंटर के फेडेरिको डिमार्को ने नियर पोस्ट पर एक खतरनाक क्रॉस फायर किया, लेकिन सेंटर-बैक पाउलो डियाज ने एस्पोसिटो को गेंद पर कब्जा जमाने से रोकने के लिए लंजिंग क्लीयरेंस किया। 49वें मिनट में रिवर ने इंटर को खतरे में डाल दिया, लेकिन गोल नसीब नहीं हुआ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 26 Jun 2025, 2:12 PM IST

फ्रांसेस्को एस्पोसिटो और एलेसेंड्रो बस्टोनी के गोल की मदद से एफसी इंटरनेशनल मिलान फीफा क्लब विश्व कप 2025 के अंतिम-16 में पहुंच चुकी है। इंटर ने गुरुवार को रिवर प्लेट के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की है। इसी के साथ टीम ग्रुप-ई में शीर्ष पायदान पर पहुंच गई। इंटर ने 26वें मिनट में अपना पहला मौका बनाया, लेकिन इसे भुनाया नहीं जा सका। उसके पास 32वें मिनट पर गोल करने का एक और अच्छा मौका था, लेकिन टीम यह चांस भी चूक गई।

रिवर के मजबूत डिफेंस ने ब्रेक तक मुकाबले को गोल रहित बनाए रखा। हाफ-टाइम से ठीक पहले, इंटर के फेडेरिको डिमार्को ने नियर पोस्ट पर एक खतरनाक क्रॉस फायर किया, लेकिन सेंटर-बैक पाउलो डियाज ने एस्पोसिटो को गेंद पर कब्जा जमाने से रोकने के लिए लंजिंग क्लीयरेंस किया। 49वें मिनट में रिवर ने इंटर को खतरे में डाल दिया, लेकिन गोल नसीब नहीं हुआ।

इंटर ने इसके बाद दबाव बनाना शुरू किया। इतालवी टीम ने कई मौके बनाए। सबसे शानदार मौका 52वें मिनट में आया, जब डियाज ने हेनरिक मिखितारयान के शॉट को ब्लॉक किया। 55वें मिनट में गोलकीपर फ्रेंको अरमानी ने मार्टिनेज के क्लोज-रेंज प्रयास को नाकाम कर दिया। 65वें मिनट में रिवर की टीम 10 खिलाड़ियों पर सिमट गई थी।

इंटर को पहली सफलता 72वें मिनट पर मिली। सब्सटीट्यूट पेटर सुसिक ने एस्पोसिटो को मौका दिया, जिनके पास बॉक्स में अपने शॉट को दाएं पोस्ट के अंदर डालने के लिए भरपूर मौका था। यहां से टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली। इसके बाद एलेसेंड्रो बस्टोनी ने 90+3 मिनट में एक शानदार गोल करके इंटर को 2-0 से आगे कर दिया। इंटर अब 30 जून को शार्लेट में ग्रुप एफ उपविजेता फ्लूमिनेंस एफसी का सामना करेगी।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल