29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ISL : उचे के गोल से दिल्ली ने नार्थईस्ट को हराया

कालू उचे द्वारा किए गए गोल की मदद से दिल्ली डायनामोज ने इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में मेजबान नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी को 1-0 से हरा दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 15 Feb 2018, 9:41 AM IST

delhi dynamos beat northeast united FC by 1-0 in Indian super league

नई दिल्ली। कालू उचे द्वारा 87वें मिनट में किए गए गोल की मदद से दिल्ली डायनामोज ने बुधवार को इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में मेजबान नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी को 1-0 से हरा दिया। मैनुएल एराना के स्थान पर 66वें मिनट में मैदान पर आए उचे ने एक बेहतरीन हेडर के जरिए अंतर पैदा करने वाला गोल किया और एक नीरस मैच को रोमांचक बनाय। नार्थईस्ट टीम हालांकि बराबरी का गोल नहीं कर सकी। इस तरह दिल्ली ने अपने घर में नार्थईस्ट के हाथों मिली 0-2 की हार का हिसाब बराबर किया।

दिल्ली ने दिखाया बेहतर खेल
जहां तक अंक तालिका का सवाल है तो इस मैच के परिणाम से दिल्ली को कोई फायदा नहीं हुआ और न ही नार्थईस्ट को हार से नुकसान हुआ। यह अलग बात है कि दोनों हाफ में दिल्ली से बेहतर खेल दिखाने के बाद भी नार्थईस्ट टीम हार गई। दिल्ली को कुछ अच्छे बदलाव का फायदा मिला और उचे उसी बदलाव का हिस्सा थे। बहरहाल, 10 टीमों की तालिका में नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी 15 मैचों से 11 अंक लेकर पहले की तरह नौवें स्थान पर है जबकि इस सीजन में सबसे अधिक गोल खाने वाली दिल्ली इस मैच से हासिल तीन अंकों के बावजूद 14 मैचों से 11 अंक लेकर तालिका में सबसे नीचे है। इसका कारण यह है कि गोल अंतर में वह नार्थईस्ट से काफी पीछे है।

66वें मिनट में मैदान में आए थे कालू उचे 87वें मिनट मेंदागा गोल
मैच का एकमात्र गोल करने वाले उचे 66वें मिनट में मैदान में आए थे और आते ही मानो सोई हुई दिल्ली को जगा दिया। आने के एक मिनट बाद ही उचे ने गोल करने का मौका बनाया। यह दिल्ली का इस मैच में पहला मौका था। बदलावों से दिल्ली का प्रदर्शन कुछ बेहतर होने लगा था। आखिरी मिनटों में दिल्ली अब मेजबान टीम पर हावी होने लगी थी और इसी दौरान 87वें मिनट में डेविड नघाइते ने दाएं कोने से सीधा क्रॉस बॉक्स में दिया और उचे ने हवा में उचकते हुए उसे हेडर के जरिए नेट में डाल दिल्ली को 1-0 से आगे कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग