शूबेल्जियम और फ्रांस मैच पर तिकी हैं निगाहें
पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो, बेल्जियम के स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकू और रूस के डेनिस चेरिसेव चार गोल के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है। हालंकि, केन को रोनाल्डो एवं चेरिसेव से काई खतरा नहीं है क्योंकि इन दोनों खिलाड़ियों की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। रोमेलु लूकाकू की टीम बेल्जियम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी जहां उसका सामना मंगलवार को खिताब की प्रबल दावेदार फ्रांस से होगा। बेल्जियम के खिताब तक पहुंचने की राह भले ही आसान न हो लेकिन लुकाकू के पास केन को पछाड़ने का सुनहरा मौका है।