3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA WC 2018: मेक्सिको ने अपने पहले मुकाबले में किया बड़ा उलटफेर, पिछले बार की विजेता जर्मनी को दी मात

FIFA WC 2018 में यह पिछले बार की विजेता जर्मनी का पहला मैच था जिसमे वह मेक्सिको से एक गोल के अंतर से हार गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 18 Jun 2018, 7:56 AM IST

GERMANY VS MEXICO

FIFA WC 2018: मेक्सिको ने अपने पहले मुकाबले में किया बड़ा उलटफेर, पिछले बार की विजेता जर्मनी को दी मात

नई दिल्ली। इर्विग लोजानो के एकमात्र गोल की बदौलत मेक्सिको ने फीफा विश्व कप के ग्रुप एफ के एक रोमांचक मुकाबले में रविवार को मौजूदा चैम्पियन जर्मनी को 1-0 से मात दी। साल 1985 के बाद से मेक्सिको की जर्मनी के खिलाफ यह पहली जीत है। जर्मनी ने पिछले 7 वर्ल्ड कप के पहले मैच में जीत दर्ज की थी लेकिन वह कल 15वीं रैंक वाली मेक्सिको के खिउलाफ हार गई। कल मुकाबले से पहले मेक्सिको ने वर्ल्ड कप मुकाबले में जर्मनी के खिलाफ जीत नहीं दर्ज की थी। इसके साथ आपको बता दें कि पीकफ्ले तीन वर्ल्ड कप से पिछले बार की वर्ल्ड कप चैंपियन टीमें अपना पहला मैच नहीं जीत पाईं हैं। 2014 वर्ल्ड कप में डिफेंडिंग चैंपियन स्पेन को नीदरलैंड के हाथों 5-1 की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी, उससे पहले 2010 वर्ल्ड कप में डिफेंडिंग चैंपियन इटली ने पैराग्वे के खिलाफ अपना पहला मैच 1-1 से ड्रा खेला था।


शुरुआती छड़ों में दोनों टीमों को मिले मौके
लुज्निकी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मेक्सिको ने अप्रत्याशित तेज शुरुआत की और दूसरे मिनट में कॉर्नर अर्जित किया। पिछले विश्व कप में गोल्डन ग्लव अवॉर्ड जीतने वाले गोलकीपर मैनुअल नॉयर ने विपक्षी टीम को शुरुआती बढ़त नहीं लेने दी और अगले ही मिनट जर्मनी ने आक्रमण किया। जर्मनी के डिफेंडर जोशुआ किमिच ने बॉक्स के अंदर दाएं छोर पर खड़े स्ट्राइकर टीमो वॉर्नर को पास दिया लेकिन वह गेंद को गोल में नहीं डाल पाए। दोनों टीमों ने अपनी आक्रामण शैली में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया और 9वें मिनट में मेक्सिको को फ्री-किक मिली लेकिन मिगुएल लेउन अपनी टीम को शुरुआती बढ़त नहीं दिला पाए। जर्मनी ने अधिक समय गेंद को नियंत्रण में रखकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाने का प्रयास किया।


लोजानो ने मेक्सिको को दिलाई बढ़त
मैच के 35वें मिनट में मेक्सिको के खिलाड़ी जर्मनी के डिफेंस को भेदकर शुरुआती बढ़त बनाने में कामयाब रहे। मेक्सिको के स्टार फारवर्ड जेवियर हर्नादेज ने हाफ लाइन से अपनी दाईं ओर खड़े इर्विग लोजानो को पास दिया जिन्होंने जर्मनी के डिफेंडर को छकाते हुए 12 गज की दूरी से शानदार गोल किया। एक गोल से पिछड़ने के बाद जर्मनी को 39वें मिनट में फ्री-किक मिली। स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड से खेलने वाले मिडफील्डर टॉनी क्रूस बॉक्स के बाहर से किक ली जिस पर मेक्सिको के गोलकीपर ग्वीलेर्मो ओचोआ ने अपनी बाईं ओर कूदते हुए शानदार बचाव किया।


मेक्सिको ने जर्मनी को नहीं दिए मौके
मेक्सिको ने दूसरे हाफ में भी सकारात्मक शुरुआत की और टीम को 57वें मिनट में को काउंटर अटैक पर गोल करने का मौका मिला लेकिन कार्लोस वेला बॉक्स के अंदर गेंद पर नियंत्रण नहीं रख पाए। इसके बाद, जर्मनी ने बराबरी का गोल करने के प्रयास तेज कर दिए। 65वें मिनट में डिफेंडर जेरोम बोआटेंग ने दाईं छोर से पास दिया जिस पर किमिच ने बाइसाइकिल किक लागाई और गेंद गोलपोस्ट के ऊपर से चली गई।


जर्मनी के सभी प्रयास रहे असफल
कमिच के प्रयास के बाद जर्मनी ने अपने अटैक को तेज किया और बोआटेंग के अलावा सभी खिलाड़ी विपक्षी टीम के हाफ में नजर आए जिसके कारण मेक्सिको को काउंटर अटैक करने के मौके भी मिले। 78वें मिनट में लेउन ने गोल करने का प्रयास किया लेकिन वह गेंद को गोलपोस्ट के ऊपर से मार बैठे। मैच के अंतिम क्षणों में जर्मनी ने बराबरी का गोल करने के कई प्रयास किए लेकिन ओचोआ के शानदार बचाव ने मेक्सिको को तीन अंक दिलाए। जर्मनी ग्रुप एफ के अपने अगले मुकाबले में शनिवार को स्वीडन से भिड़ेगी जबकि मेक्सिको का सामना दक्षिण कोरिया से होगा।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल