28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फीफा वर्ल्ड कप 2022: सभी 32 टीमों को नसीहत, विवाद से बचें और सिर्फ फुटबॉल पर फोकस करें

फुटबॉल की शीर्ष संस्था फीफा ने हिस्सा लेने वाली टीमों को लिखा पत्र। फीफा ने कहा, फुटबॉल को वैचारिक या राजनीतिक लड़ाई में ना घसीटें।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Mridula Sharma

•

Updated: 7 Nov 2022, 7:23 AM IST

फीफा वर्ल्ड कप 2022: सभी 32 टीमों को नसीहत, विवाद से बचें और सिर्फ फुटबॉल पर फोकस करें

फीफा वर्ल्ड कप 2022: सभी 32 टीमों को नसीहत, विवाद से बचें और सिर्फ फुटबॉल पर फोकस करें,फीफा वर्ल्ड कप 2022: सभी 32 टीमों को नसीहत, विवाद से बचें और सिर्फ फुटबॉल पर फोकस करें,फीफा वर्ल्ड कप 2022: सभी 32 टीमों को नसीहत, विवाद से बचें और सिर्फ फुटबॉल पर फोकस करें

कतर में फुटबॉल विश्व कप शुरू होने में महज 13 दिन शेष रह गए हैं, इससे पहले फीफा ने सभी 32 टीमों को लिखित में चेतावनी दी है कि वे बेवजह के विवादों से दूर रहें और अब सिर्फ फुटबॉल पर ध्यान केंद्रित करें। फीफा विश्व कप का आगाज 20 नवंबर से होगा। गौरतलब है कि कतर को विश्व कप की मेजबानी सौंपने के बाद से ही कई खिलाड़ी व पूर्व खिलाड़ी इसके विरोध में रहे हैं। कतर में मानवाधिकारों के हनन और एलजीबीटीक्यू पर उसके रुख को लेकर लगातार उसकी आलोचना होती रही है। लेकिन अब फीफा ने खिलाडि़यों को इन सबसे दूर रहने की सलाह दी है।

अपने-अपने अंदाज में विरोध जताने की योजना
- इंग्लैंड के हैरी केन व यूरोपीय टीमों के नौ अन्य कप्तान एलजीबीटीक्यू कम्यूनिटी के समर्थन में 'वन लव' आर्मबैंड पहन कर उतरेंगे।
- डेनमार्क की टीम टोंड डाउन टी-शर्ट पहनेगी। किट प्रोवाइडर का कहना है कि निर्माण कार्याें में लापरवाही के कारण वहां हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाइ है। इसलिए ये हमारा तरीका है विरोध प्रदर्शन का।
- ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल ने वीडियो जारी कर कतर से समलैंगिक संबंधों पर उसके कानूनों को खत्म करने का आग्रह किया है।
- गत विजेता होने के बावजूद फ्रांस के पेरिस व अन्य कई शहरों में सार्वजनिक क्षेत्रों में बड़ी स्क्रीन पर मैच नहीं दिखाए जाएंगे।

फुटबॉल को इस लड़ाई में ना घसीटें: फीफा अध्यक्ष
फीफा ने विश्व कप में उतरने वाले सभी 32 देशों के फुटबॉल संघों को लिखे पत्र में कहा कि फुटबॉल को वैचारिक या राजनीतिक लड़ाई में घसीटा नहीं जाना चाहिए। फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो और महासचिव फातमा समौरा द्वारा हस्ताक्षर किए गए इस पत्र में लिखा है कि, हम जानते हैं कि आयोजन के रास्ते में कई चुनौतियां हैं, लेकिन कृपया फुटबॉल को हर वैचारिक या राजनीतिक लड़ाई में घसीटने की अनुमति न दें।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग