28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA World Cup 2022: थियो हर्नांडेज की एक ही ख्वाहिश, भाई लुकास के लिए जीतना है विश्व कप

दूसरे सेमीफाइनल में मोरक्को के खिलाफ मैच के 5वें ही मिनट में गोल कर फ्रांस को बढ़त दिलाई थी थियो हर्नांडेज ने। थियो के बड़े भाई लुकास ग्रुप मैच के दौरान हो गए थे चोटिल। भाई के सपने को साकार करना चाहते हैं थियो।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mridula Sharma

•

Updated: 15 Dec 2022, 8:26 PM IST

FIFA World Cup 2022: थियो हर्नांडेज की एक ही ख्वाहिश, भाई लुकास के लिए जीतना है विश्व कप

FIFA World Cup 2022: थियो हर्नांडेज की एक ही ख्वाहिश, भाई लुकास के लिए जीतना है विश्व कप

दोहा. मोरक्को के खिलाफ मैच के पांचवें ही मिनट में गोल करने वाले थियो हर्नांदेज का कहना है कि वे फ्रांस और अपने बड़े भाई लुकास हर्नांदेज के लिए विश्व कप ट्रॉफी जीतना चाहते हैं। लुकास भी फ्रांस के लिए खेलते हैं और उन्हें ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के दौरान दाएं घुटने में चोट लगी थी। लुकास रोते हुए मैदान से बाहर गए थे। उनकी जगह फिर लेफ्ट बैक पोजिशन पर छोटे भाई थियो को शामिल किया गया था।

भाई का सपना है विश्व कप जीतना
25 साल के थियो ने कहा, भाई की चोट की खबर से हम हिल गए थे। उनके लिए यह आसान नहीं था क्योंकि पहले भी वे चोट के कारण लंबे समय तक खेल से दूर रहे हैं। उनका एक ही सपना है देश के लिए लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतना। इटेलियन क्लब एसी मिलान के लिए खेलने वाले थियो का अब एकमात्र मकसद विश्व कप ट्रॉफी जीतना है।

लगातार दो फाइनल खेलना अविश्वसनीय
फ्रांस के पास अब इटली और ब्राजील के बाद लगातार विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनने का मौका है। हर्नांडेज ने कहा, यह अविश्वसनीय है। लगातार दो फाइनल खेलना अविश्वसनीय है। उन्होंने कहा, अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल, हम जानते हैं कि यह एक शानदार मैच होगा, हम इस फाइनल को जीतने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। मुझे उम्मीद है कि लुकास भी फाइनल मैच के दौरान मौजूद रहेंगे।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग