
बेल्जियम ने सेनेगल को 3-2 से हराया (Photo - FIFA)
फीफा वर्ल्डकप (FIFA World Cup) 2026 के राउंड ऑफ 32 में बेल्जियम (Belgium) और सेनेगल (Senegal) के बीच खेले गए मैच में बेल्जियम को जीत हासिल हुई है। बेल्जियम ने यह मैच 3-2 से जीतते हुए सेनेगल को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है और प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। सेनेगल के लिए मैच का पहला हाफ अच्छा रहा। 24वें मिनट में ही हबीब दियारा (Habib Diarra) ने गोल दागते हुए सेनेगल को बढ़त दिला ली। दूसरे हाफ में 51वें मिनट में इस्माइला सार (Ismaïla Sarr) ने गोल दागते हुए सेनेगल की बढ़त को और बढ़ा दिया। लेकिन इसके बाद बेल्जियम ने शानदार कमबैक किया।
85 मिनट तक बेल्जियम ने एक भी गोल नहीं किया था और तब लग रहा था कि सेनेगल आसानी से मैच जीत जाएगी। लेकिन 86वें मिनट में रोमेलु लुकाकू (Romelu Lukaku) ने गोल दागते हुए बेल्जियम की उम्मीदों को एक बार फिर जगा दिया। इसके बाद योरी टिलेमैन्स (Youri Tielemans) ने 89वें मिनट में गोल दागते हुए बेल्जियम और सेनेगल के स्कोर को बराबरी पर ला दिया। 90 मिनट पूरे होने पर भी जब कोई नतीजा नहीं निकला, तब मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया। 120 मिनट पूरे होने के बाद भी स्कोर 2-2 की बराबरी पर रहा और इंजरी टाइम जोड़ा गया। इंजरी टाइम के 5वें मिनट में टिलेमैन्स ने पेनल्टी किक पर गोल दागते हुए स्कोर को 3-2 कर दिया और बेल्जियम की जीत सुनिश्चित कर दी।
इस मैच में बेल्जियम ने 21 शॉट्स लगाए, तो वहीँ सेनेगल ने 19 शॉट्स लगाए। बेल्जियम के 5 शॉट्स टारगेट पर लगे, तो सेनेगल के भी 5 शॉट्स टारगेट पर लगे। बेल्जियम के पास कुल समय के 53% समय बॉल रही, तो सेनेगल के खिलाड़ियों के पास 47% समय बॉल रही। बेल्जियम के खिलाड़ियों ने मैच के दौरान 89% सटीकता के साथ 629 पास किए, तो वहीँ सेनेगल के खिलाड़ियों ने 86% सटीकता के साथ 553 पास किए। बेल्जियम के खिलाड़ियों ने 21 फाउल किए, तो वहीँ सेनेगल के खिलाड़ियों ने 11 फाउल किए। दोनों टीमों को 1-1 येलो कार्ड मिला और दोनों टीमों ने 2-2 ऑफसाइड किए। वहीँ बेल्जियम को 4, तो सेनेगल को 2 कॉर्नर मिले।
प्री-क्वार्टरफाइनल में बेल्जियम की टक्कर अमेरिका (United States of America) और बोस्निया एंड हर्जेगोविना (Bosnia and Herzegovina) के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम से होगी।
Published on:
02 Jul 2026 05:04 am
बड़ी खबरें
View Allफुटबॉल
खेल
ट्रेंडिंग
