1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA World Cup 2026: Golden Boot की रेस में किलियन एम्बापे ने लियोनल मेसी को छोड़ा पीछे, देखें टॉप 10 लिस्ट

FIFA World Cup 2026 Golden Boot Race: स्विडन के खिलाफ बुधवार की सुबह किलियन एम्बापे ने 2 गोल कर मेसी को गोल्डेन बूट की रेस में पीछे छोड़ दिया। हालांकि अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर ने भी 6 गोल ही किए हैं।
2 min read
Google source verification
Kylian Mbappe and lionel messi

किलियन एम्बापे और लियोनल मेसी (फोटो- IANS)

FIFA World Cup Golden Boot: फीफा वर्ल्डकप 2026 के राउंड ऑफ 32 के रोमांचक मुकाबले में बुधवार को फ्रांस ने स्वीडन को हराकर अंतिम-16 में अपनी जगह बना ली। इस मुकाबले में किलियन एम्बापे ने दो गोल किए और वह गोल्डन बूट की रेस में लियोनेल मेसी से आगे निकल गए। मेसी ने भी तीन मुकाबले खेले हैं और 6 गोल किए हैं। लेकिन इसके बावजूद किलियन एम्बापे ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है।

एम्बापे के नाम 6 गोल के अलावा 2 असिस्ट

स्वीडन के खिलाफ दो गोल दागकर किलियन एम्बापे ने अपने गोलों के संख्यां को 6 तक पहुंचा दिया है। हालांकि, 2 असिस्ट की बदौलत वह मेसी को पीछे छोड़ने में सफल रहे। आपको बता दें कि मेसी के नाम एक भी असिस्ट नहीं है और उन्होंने 223 मिनट मैदान पर बिताए हैं, जबकि एम्बापे ने 378 मिनट खेलते हुए गोल्डन बूट की रेस में बढ़त बना ली है।

इस सूची में एरलिंग हालैंड 5 गोल के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि उस्मान डेम्बेले 4 गोल और 2 असिस्ट के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं, विनीसियस जूनियर ने भी 4 गोल किए हैं, लेकिन उन्होंने सिर्फ 1 असिस्ट किया है, जिसकी वजह से वह पांचवें स्थान पर हैं।

FIFA World Cup 2026 में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

रैंकखिलाड़ीगोलअसिस्टमिनट खेले
1किलियन एम्बापे62378
2लियोनल मेसी60223
3एरलिंग हालांड50309
4उस्मान डेम्बेले42304
5विनीसियस जूनियर41398
6डेनिज उंडाव32174
7जोहान मंजाम्बी31146
8इस्माइला सार31274
9जूलियन क्विनोनेस31340
10कोडी गाक्पो31394

बुधवार को फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है। इस जीत में किलियन एमबापे ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे, जबकि ब्रैडली बारकोला ने भी एक गोल किया। इसके साथ ही फ्रांस ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार शानदार जीत का सिलसिला भी जारी रखा। विश्व कप के इतिहास में फ्रांस पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने लगातार पांच मैचों में कम से कम तीन-तीन गोल किए हैं।

इस मामले में मेसी से पीछे एम्बापे

एमबापे ने इस मुकाबले में दो गोल कर विश्व कप में अपने कुल गोलों की संख्या 18 पहुंचा दी। इसके साथ ही वह विश्व कप इतिहास के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज़े को पीछे छोड़ दिया है और अब उनसे आगे केवल लियोनेल मेसी हैं, जिनके नाम 19 गोल दर्ज हैं।