
गोल के बाद जश्न मनाते हुए अरलिंग हालैंड (फोटो- FIFA)
FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब सातवें आसमान पर है। ग्रुप स्टेज के खत्म होने के बाद अब नॉकआउट यानी 'राउंड ऑफ 32' के मुकाबले शुरू हो गए हैं, जहां एक भी हार टीम का सफर खत्म कर देगी। आज यानी 30 जून को तीन बड़े और कांटे के मुकाबले खेले जाने हैं। फुटबॉल फैंस जानना चाहते हैं कि ये मैच भारतीय समयानुसार (IST) कब शुरू होंगे और इन्हें भारत में लाइव कहां देखा जा सकता है।
आज के दिन का पहला मुकाबला आइवरी कोस्ट (Ivory Coast) और नॉर्वे (Norway) के बीच होगा। इसके बाद फ्रांस (France) की टीम स्वीडन (Sweden) से भिड़ेगी, और आखिरी मैच मेक्सिको (Mexico) और इक्वाडोर (Ecuador) के बीच खेला जाएगा।
| मैच | तारीख और समय (भारतीय समयानुसार - IST) | मैदान (स्टेडियम और शहर) |
| आइवरी कोस्ट बनाम नॉर्वे (Ivory Coast vs Norway) | 30 जून, रात 10:30 बजे | डलास स्टेडियम (एटीएंडटी स्टेडियम), अर्लिंग्टन |
| फ्रांस बनाम स्वीडन (France vs Sweden) | 1 जुलाई, रात 02:30 बजे | न्यू यॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम (मेटलाइफ स्टेडियम), ईस्ट रदरफोर्ड |
| मेक्सिको बनाम इक्वाडोर (Mexico vs Ecuador) | 1 जुलाई, सुबह 06:30 बजे | मेक्सिको सिटी / यूएसए स्टेडियम |
फ्रांस की टीम इस समय शानदार फॉर्म में है और उसने 1998 के बाद पहली बार अपने सभी ग्रुप मैच जीते हैं। वहीं स्वीडन की टीम उलटफेर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
यदि आप भारत में हैं और इन मैचों का लाइव मजा लेना चाहते हैं, तो आपके पास टीवी और मोबाइल दोनों के विकल्प मौजूद हैं। मोबाइल और ओटीटी पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आप इन सभी मैचों को ZEE5 ऐप और उनकी वेबसाइट पर देख सकते हैं। टीवी पर लाइव टेलीकास्ट देखने के लिए आप Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD चैनल्स को ट्यून कर सकते हैं।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 (नॉकआउट) के मुकाबले शुरू हो चुके हैं और अब तक केवल 4 टीमों ने ही 'राउंड ऑफ 16' में अपनी जगह पक्की की है। राउंड ऑफ 32 का पहला ही मुकाबला बड़ा उलटफेर लेकर आया, जहां पैराग्वे ने मजबूत जर्मनी को हराकर राउंड ऑफ 16 में एंट्री मार ली। वहीं दूसरे मैच में कनाडा ने साउथ अफ्रीका को शिकस्त देकर आगे का सफर तय किया।
इसके अलावा एक और रोमांचक मैच में मोरक्को ने नीदरलैंड्स (नेदरलैंड) को हराकर अगले दौर में कदम रखा। इस जीत के साथ ही अब राउंड ऑफ 16 में कनाडा और मोरक्को का आमना-सामना होना तय हो गया है। राउंड ऑफ 32 के चौथे मुकाबले में पांच बार की चैंपियन ब्राजील ने जापान को मात देकर शान से अगले दौर में अपनी जगह बना ली है।
Published on:
30 Jun 2026 01:11 pm
बड़ी खबरें
View Allफुटबॉल
खेल
ट्रेंडिंग
FIFA World Cup 2026
