1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA 2026: एम्बाप्पे के दो गोल से फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराया, राउंड ऑफ 16 में पैराग्वे से होगी भिड़ंत

FIFA World Cup 2026 के राउंड ऑफ 32 में फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराकर अंतिम-16 में जगह बना ली। कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने दो गोल कर नॉकआउट चरण में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड बनाया और गोल्डन बूट की दौड़ में लियोनेल मेसी की बराबरी कर ली।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jul 01, 2026

FIFA

फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराया(फोटो-X/@brfootball)

France vs Sweden: फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ 32 में फ्रांस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वीडन को 3-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) में जगह बना ली। न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने दो गोल दागकर जीत के नायक बने, जबकि ब्रैडली बारकोला ने एक गोल किया। अब फ्रांस का अगला मुकाबला पैराग्वे से होगा, जिसने पिछले दौर में जर्मनी को हराकर बड़ा उलटफेर किया था।

एम्बाप्पे ने फिर दिखाया दम

फ्रांस ने मैच की शुरुआत से ही स्वीडन पर दबाव बनाए रखा। टीम के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने दो शानदार गोल कर फ्रांस को मजबूत बढ़त दिलाई। वहीं ब्रैडली बारकोला ने भी एक गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। स्वीडन पूरे मुकाबले में फ्रांस की मजबूत डिफेंस लाइन को भेदने में नाकाम रहा और गोल करने का कोई मौका नहीं बना सका।

नॉकआउट चरण में बनाया नया रिकॉर्ड

स्वीडन के खिलाफ दो गोल करने के साथ ही किलियन एम्बाप्पे ने फीफा विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में नया इतिहास रच दिया। उनके नाम अब नॉकआउट चरण में कुल 10 गोल हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ब्राजील के महान फुटबॉलर लियोनिडास और रोनाल्डो के 8-8 गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। खास बात यह है कि एम्बाप्पे ने यह उपलब्धि केवल 9 नॉकआउट मैचों में हासिल की है, जो उनकी लगातार शानदार फॉर्म को दर्शाती है।

गोल्डन बूट की दौड़ हुई और रोमांचक

इस विश्व कप में गोल्डन बूट की दौड़ भी दिलचस्प हो गई है। स्वीडन के खिलाफ दो गोल करने के बाद एम्बाप्पे के इस टूर्नामेंट में 6 गोल हो गए हैं और उन्होंने अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी की बराबरी कर ली है। अगर विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो मेसी 19 गोल के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि एम्बाप्पे 18 गोल के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। एम्बाप्पे ने यह उपलब्धि केवल 18 विश्व कप मैचों में हासिल की है।

राउंड ऑफ 32 में जीत के बाद फ्रांस अब 5 जुलाई को फिलाडेल्फिया में पैराग्वे के खिलाफ राउंड ऑफ 16 का मुकाबला खेलेगा।