19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Canada vs Qatar: फीफा वर्ल्डकप 2026 में कनाडा ने कतर को 6-0 से हराया, स्विट्जरलैंड को पछाड़कर बनीं नंबर वन

Canada vs Qatar Highlights: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी में कनाडा ने कतर को 6-0 से रौंदकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। स्टार स्ट्राइकर जोनाथन डेविड ने हैट्रिक लगाई, जबकि नाथन सालिबा ने भी गोल दागा। कनाडा ने पूरे मैच में 78% बॉल पजेशन रखा और 10 शॉट्स ऑन टारगेट लगाए।

2 min read
Google source verification
FIFA World Cup 2026, Canada vs Qatar

हैट्रिक गोल के बाद जश्न मनाते कनाडा के जोनाथन डेविड (फोटो- FIFA World Cup)

FIFA World Cup 2026, CAN vs QAT: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी के एक मुकाबले में कनाडा ने कतर को 6-0 से हराकर अंक तालिका में पहले स्थान पर अपनी जगह बना ली। इस मुकाबले में कनाडा ने 10 शॉट निशाने पर लगाए, जबकि कतर की ओर से एक भी शॉट गोल पर नहीं लगा। इस दौरान 78% गेंद पर पजेशन कनाडा का रहा। इस मुकाबले में दो रेड कार्ड भी मिले और दोनों ही कतर के खिलाड़ियों को मिले, जबकि 19 कॉर्नर कनाडा के खिलाड़ियों ने हासिल किए। इस दौरान सिर्फ एक कॉर्नर कतर को मिला।

फीफा रैंकिंग में कतर की टीम 55वें स्थान पर है, तो वहीं कनाडा तीसवें नंबर की टीम है। इस मुकाबले की शुरुआत काफी रोमांचक रही। पहले 15 मिनट तक कतर ने कनाडा को पूरी टक्कर देने की कोशिश की, लेकिन 16वें मिनट में साहिल लारिन ने गोल कर कनाडा को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद 29वें मिनट में जोनाथन डेविड ने गोल किया और फिर पहला हाफ खत्म होने से ठीक पहले उन्होंने एक और गोल कर पहले हाफ तक कनाडा को 3-0 से आगे कर दिया।

दूसरे हाफ की शुरुआत में कतर ने थोड़ी देर गोल होने के सिलसिले को रोका, लेकिन 64वें मिनट में नाथन सालिबा ने एक और गोल कर कनाडा को 4-0 से आगे कर दिया। इसके बाद कतर के मोहम्मद मनाए ने अपनी ही टीम के खिलाफ आत्मघाती गोल कर कनाडा की बढ़त को 5-0 कर दिया। इसके बाद इंजरी टाइम में जोनाथन डेविड ने हैट्रिक पूरी की और अपना तीसरा गोल कर कनाडा की जीत पर मुहर लगा दी।

कनाडा ने ग्रुप में किया टॉप

मुकाबले में जीत के साथ कनाडा पहले स्थान पर पहुंच गई है, जबकि स्विट्जरलैंड दूसरे स्थान पर खिसक गई है। पहले मुकाबले में कनाडा का मैच ड्रॉ रहा था और दूसरे मुकाबले में जीत के बाद उसके चार अंक हो गए हैं। हालांकि स्विट्जरलैंड के भी चार अंक हैं, लेकिन गोल डिफरेंस में वह पीछे है, जिसकी वजह से वह दूसरे स्थान पर है। वहीं बोस्निया तीसरे स्थान पर है, जबकि कतर चौथे स्थान पर है।

टीममैचजीतड्रॉहारगोल किएगोल अंतरअंक
कनाडा21106+64
स्विट्जरलैंड21104+34
बोस्निया21012-13
कतर20020-80

अब कनाडा का अगला मुकाबला 25 जून को बीसी प्लेस, वेंकूवर में खेला जाएगा, जबकि कतर की टीम 25 जून को ही सिएटल स्टेडियम में बोस्निया का सामना करेगी।