19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA World Cup 2026 के नॉकआउट्स में पहुंचने वाली पहली टीम बनी मेक्सिको, लुईस रोमो के गोल से साउथ कोरिया को हराया

Mexico vs South Korea: मेक्सिको ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट चरण में जगह पक्की कर ली है। ग्रुप ए के मुकाबले में मेक्सिको ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र गोल लुईस रोमो ने 50वें मिनट में किया।

2 min read
Google source verification
Mexico take the lead vs south korea

गोल के बाद जश्न मनाते मेक्सिको के खिलाड़ी (फोटो- FIFA)

Mexico Enters in Round of 32: शुक्रवार को मेक्सिको ने अपने दूसरे मुकाबले में जीत के बाद फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट चरण में अपनी जगह बना ली है। इससे पहले मेक्सिको ने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराया था। ग्वाडलाहारा के एक्रोन स्टेडियम में खेले गए ग्रुप ए के मुकाबले में मेक्सिको ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराया और राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली। इस टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 12 ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप से 3 टीमें अगले दौर में जगह बनाएंगी। अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रहने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर होगी।

शुरुआत से ही हावी रही मेक्सिको

दुनिया की 11वें नंबर की टीम मेक्सिको ने मैच की शुरुआत से ही गेंद पर कंट्रोल रखना शुरू किया। हालांकि, साउथ कोरिया ने भी धीरे-धीरे मैच में अपनी पकड़ बनाई। दोनों टीमों की तरफ से आक्रामक खेल देखने को मिला, लेकिन पहले हाफ में कोई भी टीम गोल करने में नाकाम रही। मेक्सिको और साउथ कोरिया के डिफेंस ने पहले हाफ में दमदार प्रदर्शन किया। हालांकि, दूसरे हाफ की शुरुआत के साथ ही मेक्सिको मैच में 1-0 की बढ़त हासिल करने में सफल रही।

मेक्सिको के लिए मैच का पहला गोल 50वें मिनट में लुईस रोमो ने दागा। गुटिएरेज के बेहतरीन थ्रू बॉल का फायदा उठाते हुए लुईस ने शानदार शॉट के साथ गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया। इस गोल के साथ ही मेक्सिको के घरेलू समर्थक भी झूम उठे। हालांकि, इसके बाद साउथ कोरिया ने कई हमले किए, लेकिन वह मेक्सिको के डिफेंस को नहीं भेद सका। मैच के अंतिम क्षणों में साउथ कोरिया गोल करने के बेहद करीब था, लेकिन मेक्सिको के गोलकीपर रेंगल ने शानदार बचाव करते हुए टीम की बढ़त को बरकरार रखा।

मेक्सिको की डिफेंस दिखी मजबूत

जमीन पर गिरने के बावजूद भी रेंगल, साउथ कोरिया के दो प्रयासों को लगातार विफल करने में सफल रहे। इस जीत के साथ ही ग्रुप ए में मेक्सिको ने पहले स्थान पक्का कर लिया है। वह फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई है। मेक्सिको ने लगातार दो मुकाबलों में बिना कोई गोल खाए जीत अर्जित की है। वह घरेलू सरजमीं पर यह कारनामा करने वाली महज दूसरी टीम बनी है। इससे पहले 1998 में फ्रांस ने अपनी मेजबानी में हुए विश्व कप के शुरुआती दो मुकाबले बिना कोई गोल खाए जीते थे।

टीममैचजीतहारगोल किएगोल अंतर अंक
मेक्सिको2203+36
साउथ कोरिया211203
चेक रिपब्लिक2012-11
साउथ अफ्रीका2011-21

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग

FIFA World Cup 2026