3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA WORLD CUP: मेक्सिको की जीत के लिए खूबसूरत गार्सिआ ने खाई ‘बम पे लात’

FIFA WORLD CUP में मेक्सिको की जीत के लिए टीवी प्रेसेंटर गार्सिआ ने किया अजीबो-गरीब टोटका।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 2 Jun 2018, 9:00 PM IST

YANET GARCIA

FIFA WORLD CUP: मेक्सिको की जीत के लिए खूबसूरत गार्सिआ ने खाई 'बम पे लात'

नई दिल्ली। फुटबॉल विश्व कप की शरुआत में अब कुछ ही दिन बचे हैं और जैसे-जैसे दिन करीब आ रहें हैं अलग-अलग टीमों के समर्थको के द्वारा अपनी पसंदीदा टीम को जीताने के लिए नए-नए तरह के पैतरे अपनाए जा रहें हैं । अजीबो-गरीब वीडियोज यूट्यूब और बाकी के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर अपलोड हो रहें हैं जिनमे फुटबॉल प्रेमी कुछ अलग ही कारनामे कर रहें हैं, इसी कड़ी में एक बड़ा नाम जुड़ गया है । मेक्सिको की 27 साल की मशहूर टीवी एंकर गार्सिया, जिन्हे साथ ही विश्व की सबसे खूबसूरत मौसम पर्सेन्टेटर के रूप में भी जाना जाता है ने लाइव टीवी पर एक अजूबे टोटके को अंजाम दिया है।


खेलों में टोटके का चलन
हमने कई क्रिकेट प्रेमियों को भारत और विश्व के अलग अलग देशों में कई अजीबो गरीब टोटके करते देखा है, फुटबॉल भी इससे अछूता नहीं रहा। हर साल फुटबॉल विश्वकप से ठीक पहले कई लोग विजेता के नाम की भविष्वाणी करने लगते हैं, कई बार तो भविष्यवक्ता कोई इंसान नहीं जानवर भी होते हैं । आपको याद होगा वो ऑक्टोपस पॉल जो मैच से पहले बिलकुल सटीक भविष्यवाणी करता था। खेल प्रेमी इन टोटको और भविष्यवाणीयों को गम्भीरता से भी लेते रहें हैं ।


साधारण रहा है मेक्सिको का WC में प्रदर्शन
1994 में अमेरिका में हुए टूर्नामेंट के अंतिम-16 में पहुंचने के बाद से मेक्सिको की टीम कोई कमाल नहीं कर सकी है। मैक्सिको का पहला मैच पिछले विजेता जर्मनी से 17 जून को होगा। जिसमें जर्मनी को जीत का दावेदार माना जा रहा है। मेक्सिको के पास हमेशा से अच्छे खिलाड़ी रहें हैं लेकिन विश्वकप में कभी भी वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है, शायद फुटबॉल प्रेमियों के द्वारा किए गए ये टोटके ही इस बार उसकी नैया पार लगा दे ।


खूबसूरत एंकर ने खाई 'बम पे लात'
टीम मेक्सिको की खूबसूरत प्रसंशक गार्सिया ने अपनी टीम की जीत के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम की जर्सी डाली और लाईव शो पर अपने साथियों को पीछे आकर लात मारने को कहा, पुरुष साथी ने भी एक हलकी किक उनके बम पर दे मारी । यह सब देख कर सभी हैरान रह गए, दर्शकों को जब पता लगा कि यह सब गार्सिया ने फीफा वर्ल्ड कप में अपनी टीम के भाग्य के लिए किया है, तो सभी मुस्कुरा उठे।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल