
Germany vs Argentina FIFA Under 17 world cup: इंडोनेशिया के मध्य जावा प्रांत में खेले गए सेमीफाइनल में अर्जेंटीना को रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर जर्मनी ने अंडर-17 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार मनाहन स्टेडियम में आयोजित यह मैच 90 मिनट के मुकाबले के बाद 3-3 से बराबरी पर खत्म हुआ। जिसमें अर्जेंटीना के स्ट्राइकर अगस्टिन रूबर्टो ने हैट्रिक बनाई। जबकि, जर्मन स्ट्राइकर पेरिस ब्रूनर ने दो और उनके साथी मैक्स मॉरस्टेड ने एक अतिरिक्त गोल किया।
फिर, मैच का फैसला पेनल्टी-शूटआउट से आया। जहां जर्मनी ने 4-2 से ये मैच अपने नाम किया। अर्जेंटीना के लिए यह एक निराशाजनक निकास था क्योंकि उसने जर्मनी के 15 शॉट्स के मुकाबले गोल पर कुल 18 शॉट्स के साथ अपना दबदबा बनाए रखा।
शनिवार के फाइनल में जर्मनी का मुकाबला फ्रांस से होगा, जिसने माली के खिलाफ कड़ी टक्कर के बाद उसी स्टेडियम में हुए मैच में 2-1 से जीत हासिल की। अर्जेंटीना तीसरे स्थान पर रहने के लिए शुक्रवार को माली के खिलाफ खेलने को तैयार है।
Published on:
29 Nov 2023 03:42 pm
बड़ी खबरें
View Allफुटबॉल
खेल
ट्रेंडिंग
