24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्वालीफायर मैच में जर्मनी ने लगाई गोलों की झड़ी,दर्ज की 15 सालों में सबसे बड़ी जीत

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के क्वालीफायर मैच में जर्मनी का मुकाबला लिकटेंस्टीन से हुआ इस मुकाबले में जर्मनी ने गोलों की झड़ी सी लगा दी। जर्मनी की टीम ने लगातार एक के बाद एक 9 गोल दाग दिए| जर्मनी की टीम की 15 साल में यह सबसे बड़ी जीत है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Paritosh Shahi

Nov 13, 2021

germany.jpg

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के लिए चल रहे क्वालीफायर मुकाबले में जर्मनी ने शानदार खेल दिखाते हुए लिकटेंस्टीन के खिलाफ 9-0 से जीत दर्ज की। जर्मनी की जीत में विपक्षी टीम का भी कुछ योगदान रहा। जब उसके खिलाड़ियों ने दो सेल्फ गोल कर डाले। टीम के सबसे हम खिलाड़ी जेन्स होफर दसवें मिनट में ही रेड कार्ड मिलने के कारण बाहर हो गए थे। इसका पूरा फायदा जर्मनी ने उठाया।

अगले साल होने वाले फीफा वर्ल्ड कप के लिए जर्मनी की टीम पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है। जर्मनी के कोच हांसी फ्लिक जर्मनी को पहले छह मैचों में जीत दिलाने वाले पहले कोच बन गए हैं। टीम शुरुआत से ही आक्रामक तेवर को अपनाए हुए थे और पहले 3 मिनट में ही तीन गोल दाग दिए थे। विपक्षी टीम की तरफ से डेनियल और मूलेर ने अपने ही टीम के खिलाफ गोल कर दिया। जर्मनी की टीम 4-0 से उत्तरी मेसेडोनिया को हराने के बाद अगले साल होने वाले फीफा वर्ल्ड कप के लिए पहले ही क्वालीफाई कर लिया था।