29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ISL-4: अंतिम चार में पहुंचने की कोशिश के साथ गोवा आज भिड़ेंगी बेंगलुरु से

इंडियन सुपर लीग में आज गोवा एफसी का सामना शीर्ष पर चल रही बेंगलुरु एफसी से होगा। गोवा की कोशिश जीत के साथ अंतिम चार में पहुंचने की होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 9 Feb 2018, 11:47 AM IST

isl

बेंगलुरु। इंडियन सुपर लीग में सुनील छेत्री की कप्तानी वाली टीम बेंगुलुरु एफसी टॉप पर काबिज है। बेहतरीन फॉर्म में चल रही इस टीम का सामना एफसी गोवा से होना है। इस मुकाबले में गोवा की कोशिश जीत के साथ प्वाइंट टेबल में अंतिम चार में पहुंचने की होगी। सर्जियो लोबेरा की गोवा इस समय अंकतालिका में 20 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है, वह तीसरे स्थान पर काबिज चेन्नइयन एफसी से तीन अंक पीछे है। गोवा के पास हालांकि अभी मैच बाकी हैं। शुक्रवार को श्री कांतीरावा स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच में कल उसे जीत मिलती है तो वह प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से वापसी कर लेगी, लेकिन यह कहना आसान है क्योंकि मैच बेंगलुरु जैसी मजबूत टीम से है।

बेंगलरु शीर्ष पर है काबिज -
अल्बर्ट रोका की टीम आराम से अंकतालिका में पहले स्थान पर बैठी हुई है। एफसी पुणे सिटी पर उसको पांच अंकों की बढ़त हासिल है। आईएसएल में बेंगलुरू ने लगातार चार मैच जीते हैं। पिछले महीने दिल्ली डायनामोज के हाथों अप्रत्याशित मात खाने के बाद बेंगलुरू ने शानदार वापसी की है।

मैच दर मैच आगे बढ़ने की कोशिश -
मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में एफसी गोवा के सहायक कोच डेरिक परेरा ने कहा कि उनकी टीम इसी मैच पर ध्यान दे रही है और आगे की नहीं सोच रही है। गोवा के अभियान को पिछली दो मैचों में जीत न मिलने से झटका लगा है। उसे मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं नार्थईस्ट युनाइटेड के साथ उसका मैच ड्रॉ रहा था। एफसी गोवा की परेशानी उसका कमजोर डिफेंस है, लेकिन परेरा मानते हैं कि वह जिस तरह से खेलते हैं यह उसका हिस्सा है।

पिछले मैच में गोवा ने हासिल की थी जीत -
गोवा के पास इस मैच में एक मानसिक बढ़त यह हो सकती है कि इन दोनों के बीच पिछले मैच में गोवा ने बाजी मारी थी। उस मैच में कुल सात गोल हुए थे। बेंगलुरू एफसी जब इस मैच में उतरेगी तो उसके दिमाग में यह बात जरूर होगी। स्पेन के रोका ने इस बात की भी जानकारी दी कि वह इस मैच में अपने कुछ खिलाड़ियों को आराम दे सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग