12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

EURO 2024: जमाल मुसियाला का जोरदार प्रदर्शन, उद्घाटन मुक़ाबले में जर्मनी ने स्कॉटलैंड को 5-1 से रौंदा

जर्मनी के लिए मुसियाला के अलावा फ्लोरियन विर्ट्ज़ ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। दोनों ने पहले हाफ में एक - एक गोल दागे और स्कॉटलैंड पर दवाब बना दिया। हालांकि रेड कार्ड मिलने की वजह से स्कॉटलैंड की टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेली।

less than 1 minute read
Google source verification
football match

Euro 2024 First Match: यूरो 2024 का पहला मैच (Photo Credit: Pixabay)

Germany vs Scotland, EURO 2024: यूरो 2024 का पहला मुक़ाबला मेजबान जर्मनी और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया। म्यूनिख फुटबॉल एरिना में खेले गए इस मुक़ाबले में जर्मनी ने स्ट्राइकर जमाल मुसियाला के शानदार प्रदर्शन की मदद से स्कॉटलैंड को 5-1 से रौंद दिया। इसी के साथ जर्मनी ने यूरो 2024 की शुरुआत जीत के साथ की है।

जर्मनी के लिए मुसियाला के अलावा फ्लोरियन विर्ट्ज़ ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। दोनों ने पहले हाफ में एक - एक गोल दागे और स्कॉटलैंड पर दवाब बना दिया। हालांकि रेड कार्ड मिलने की वजह से स्कॉटलैंड की टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेली। विर्ट्ज़ ने दसवें मिनट में जर्मनी के लिए पहला गोल किया जबकि मुसियाला ने 19वें मिनट में उसकी बढ़त दोगुनी कर दी। काई हैवर्ट ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में पेनल्टी को गोल में बदलकर मध्यांतर तक जर्मनी को 3-0 से आगे कर दिया।

यह पेनल्टी जर्मनी को डिफेंडर रयान पोर्टियस की गलती के कारण मिली थी, जिन्हें रेफरी ने लाल कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया था। इस कारण स्कॉटलैंड को दूसरे हाफ में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। दूसरे हाल्फ में स्कॉटलैंड ने ज़ोर दिखाया। लेकिन एक खिलाड़ी कम होने की वजह से जर्मनी फिर भारी पड़ा। सब्सटीट्यूट निकोलस फुलक्रग ने 68वें मिनट पर एक और गोल दाग कर जर्मनी को 4-0 से आगे कर दिया।

87वें मिनट में स्कॉटलैंड के एंटोनियो रोडिगर ने गोल दाग अपनी टीम का खाता खोला। लेकिन इंजरी टाइम में एमरे कैन ने ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम किया। कैन ने टीम के लिए पांचवां गोल करके जर्मनी की जीत जीत सुनिश्चित की। स्कॉटलैंड बॉक्स के अंदर लगातार किए गए प्रयासों के लिए मुसियाला को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।