
फुटबॉल अकादमी खोलने जा रहे हैं जॉन अब्राहम, शिलांग में अकादमी बनाने की योजना
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम का खेल प्रेम जगजाहिर है। वो फुटबॉल को काफी पसंद करते हैं। भले ही सिनेमाई पर्दें पर बतौर स्पोर्ट्स पर्सन जॉन ज्यादा फिल्में नहीं कर सके हो। लेकिन दन दना दन गोल नामक हिंदी फिल्म में उन्होंने बतौर फुटबॉल खिलाड़ी देख चुके हैं। फुटबॉल से जॉन का प्यार कितना गहरा है वो आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते है कि वो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम नार्थईस्ट युनाइटेड के मालिक है। अब जॉन अब्राहम इससे एक कदम और आगे बढ़ते हुए फुटबॉल एकेडमी खोलना चाहते हैं।
मेघालय के सीएम ने किया वायदा-
जॉन अब्राहम ने सोमवार को कहा कि वह मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने उनसे वादा किया है कि वह अभिनेता को उनके राज्य में फुटबाल अकादमी खोलने के लिए जमीन मुहैया कराएंगे। अभिनेता ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मैंने मुख्यमंत्री कोनार्ड संगमा से मुलाकात की है। वह मुझे अकादमी के लिए जमीन मुहैया कराने में मदद करेंगे ताकि मैं नार्थईस्ट युनाइटेड फुटबाल क्लब (एनईयूएफसी) की अकादमी यहां भी खोल सकूं। मैं इसके लिए उत्साहित हूं। वह 2022 में होने वाले राष्ट्रीय खेलों से पहले मुझे जमीन मुहैया कराने की हर संभव कोशिश करेंगे।"
नीता अंबानी भी रही मौजूद-
मेघालय 2022 में अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाएगा और इसी साल वह राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा। जॉन के साथ इस मौके पर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी भी मौजूद थीं जो यहां नोंगक्रेम प्रेसबायटेरियन सेकेंडरी स्कूल और नोंगक्रेम हायर सेकेंड्री स्कूल के बीच जवाहर लाल नेहरू स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में लड़कियों का फाइनल मैच देखने आई थीं।
Updated on:
1 Oct 2018, 9:47 PM IST
Published on:
1 Oct 2018, 9:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.