20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेसी को 3600 करोड़ का ऑफर, IPL के सभी खिलाड़ीयों का मिलाकर भी 4 गुना ज्यादा

Messi 3600 Crore Offer : अर्जेंटीना के विश्व विजेता कप्तान लियोनेल मेसी का उनके मौजूदा फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मन (PSG) के साथ करार जून 2023 में समाप्त हो जाएगा। पेरिस सेंट जर्मन (PSG) मेसी के साथ करार आगे बढ़ाने को लेकर इच्छुक है। इस सबके बीच अरब के एक फुटबॉल क्लब ने मेसी को इतना बड़ा ऑफर दिया है कि वह दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी बन जाएंगे।

2 min read
Google source verification
messi.jpg

मेसी को 3600 करोड़ का ऑफर

Messi 3600 Crore Offer : पिछले साल जब मेसी ने अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को विश्व विजेता बनाया था, तभी से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि जून 2023 में जब उनका करार मौजूदा फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मन से जब खत्म होगा, तब मेसी को अपनी टीम में लेने के लिए बड़े-बड़े फुटबॉल क्लब अप्रत्याशित ऑफर देंगे। जैसा अनुमान लगाया गया था हो भी वैसा हीं रहा है। पीएसजी मेसी के साथ करार बढ़ाने को इच्छुक है, उनके पुराने क्लब बार्सिलोना ने भी मेसी को वापस टीम में लाने में दिलचस्पी दिखाई है। लेकिन इस सबके बीच सऊदी अरब के एक फुटबॉल क्लब अल हिलाल ने मेसी को 36 सौ करोड़ रुपए के वेतन का बड़ा ऑफर दिया है। जो अब तक का किसी भी खिलाड़ी को दिया जाने वाला सबसे बड़ा ऑफर है। पीएसजी की टीम में मेसी के अलावा दुनिया के कई नामी खिलाड़ी हैं। जिसमें फ्रांस के कप्तान और वर्ल्ड कप के फाइनल में हैट्रिक गोल दागने वाले किलियन एंबापे, ब्राजील के दिग्गज नेमार जूनियर और स्पेन के पूर्व कप्तान सर्जियो रेमोस हैं। इन सब खिलाड़ी के होने के बावजूद भी टीम लगातार दूसरे साल यूईएफए चैंपियंस लीग से बाहर हो गई। जिसके बाद से ही कई तरह के सवाल उठने लगे थे।


IPL के सभी खिलाड़ी का वेतन 950 करोड़ है

दुनिया भर की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल है। जिसकी सभी खिलाड़ियों के वेतन को भी अगर मिला दिया जाए तो उसके वेतन से लगभग 4 गुना ज्यादा पैसा मेसी को सऊदी अरब के एक फुटबॉल क्लब जिसका नाम अल-हिलाल है, उसने ऑफर किया है।

मेसी ऑफर को एक्सेप्ट करेंगे या नहीं इस बारे में अभी तक किसी प्रकार की जानकारी बाहर नहीं आई है। लेकिन अगर मेसी इस ऑफर को एक्सेप्ट कर लेते हैं तो आईपीएल जिसके सभी खिलाड़ियों की वेतन को मिलाने पर 950 करोड़ रुपए होता है उससे लगभग 4 गुना ज्यादा उन्हें मिलेगा ।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस खिलाड़ी की कहानी है गजब, मां ने चेन बेच खरीदी पहली किट, अब IPL में छा रहे
रोनाल्डो से 2 गुना पैसा मिलेगा

मेसी अगर अल-हिलाल के इस ऑफर को स्वीकार कर लेते हैं तो उनकी कमाई दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो से लगभग दोगुनी हो जाएगी। रोनाल्डो फिलहाल सऊदी अरब के ही एक फुटबॉल क्लब अल नसर के लिए खेलते हैं। जिसके साथ उन्होंने 2022 में 200 मिलीयन यूरो ( लगभग 1795 करोड़ रुपए ) में करार किया था।

यह भी पढ़ें : शिखर धवन हैं IPL के गब्बर, बनाया गजब रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी