
लियोनेल मेसी ने 8वां बैलोन डी’ओर अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास।
अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने 8वां बार बैलन डी’ओर अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने नॉर्वे के यूईएफए प्लेयर ऑफ द ईयर के साथ मैनचेस्टर सिटी के तीन बार के विनर और गर्ड मुलर जीतने वाले एर्लिंग हालैंड को परास्त कर इस अवॉर्ड पर कब्जा किया है। इसके साथ अब मेसी क्रिस्टियानो रोनाल्डो से 3 बैलोन डी’ओर आगे हैं। बता दें कि इसस पहले इंटर मियामी के मेसी ने 2021 में इस अवॉर्ड पर कब्जा जमाया था। ज्ञान हो कि लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना को 36 वर्षों में अपना पहला फीफा वर्ल्ड कप टाइटल जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।
लियोनेल मेसी अवॉर्ड जीतने के बाद बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि मैंने जो भी अपने इस करियर में किया उसकी कल्पना भी नहीं कर सकता। इस दौरान मैंने सब कुछ हासिल किया है। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ और इतिहास की सर्वश्रेष्ठ टीम के लिए मुझे खेलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। व्यक्तिगत ट्रॉफियां जीतना अच्छा है। कोपा अमेरिका और फिर वर्ल्ड कप जीतना अद्भुत है।
बैलोन डी’ओर फुटबॉल का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड
यहां बता दें कि बैलोन डी’ओर फुटबॉल का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड है। ये अवॉर्ड खिलाडि़यों व्यक्तिगत तौर पर दिए जाने वाला सम्मान है। ये अवॉर्ड फुटबॉल क्लब और राष्ट्रीय टीम के किसी एक प्लेयर को हर साल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर दिया जाता है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला फुटबॉल खिलाड़ी ही इस अवॉर्ड के हकदार हैं।
यह भी पढ़ें :वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाला दूसरा देश बना भारत
फैक्ट फाइल
- 1956 के बाद से ये अवॉर्ड हर साल पुरुषों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।
- 2018 से महिला खिलाड़ियों को बैलोन डी’ओर देने की परंपरा शुरू की गई।
- 2020 में कोविड महामारी के चलते किसी खिलाड़ी को ये अवॉर्ड नहीं दिया गया।
यह भी पढ़ें : सहवाग ने अफगानिस्तान की तीसरी बड़ी जीत के बाद लगाई बांग्लादेश की क्लास
Published on:
31 Oct 2023 11:26 am

बड़ी खबरें
View Allफुटबॉल
खेल
ट्रेंडिंग
