8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूरोपीय चैम्पियंस लीग: बार्सिलोना को मात देकर लिवरपूल ने फाइनल में बनाई जगह

लिवरपूल ने लगातार दूसरे साल चैंपियंस लीग के फाइनल में जगह बनाई है बार्सिलोना को मात देकर लिवरपूल ने बनाई फाइनल में जगह 4-0 से की जीत हासिल

2 min read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

May 08, 2019

Liverpool

Liverpool

लिवरपूल। यूरोपीय चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में मंगलवार रात इंग्लिश क्लब लिवरपूल ने बार्सिलोना को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। मुकाबले के दूसरे लेग में लिवरपूल ने एफसी बार्सिलोना को 4-0 से मात देकर 4-3 के कुल योग के साथ मैच जीत लिया।

लगातार दूसरे साल फाइनल में बनाई जगह

54 हजार दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में लिवरपूल ने अपने दमदार प्रदर्शन किया। कैम्प नोउ के पहले लेग के मुकाबले में बार्सिलोना ने 3-0 से जीत दर्ज की थी, लेकिन दूसरे लेग में वो अपने शानदार प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाए। स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सलाह और रोबटरे फिर्मिनो के बिना खेल रही लिवरपूल ने जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरे साल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।

पहले ही मिनट से बार्सिलोना पर हावी दिखी लिवरपूल

- इस मैच में डीवोक ओरिगी और जॉर्जिनियो वायनाल्डन ने दो-दो गोल किए। मैच के शुरुआत से ही मेजबान टीम का दबदबा देखने को मिला। पहले मिनट से ही लिवरपूल की टीम बार्सिलोना के डिफेंस हावी नजर आई। सातवें मिनट में ही ओरिगी ने गोल करके मेजबान टीम को बढ़त दिला दी। पहले हाफ में इसके बाद कोई और गोल नहीं हो सका, लेकिन बार्सिलोना की टीम पूरी तरहे से दबाव में नजर आई जिसका लाभ लिवरपूल को दूसरे हाफ में मिला।

- जेम्स मिल्नर के स्थान पर वायनाल्डन मैदान पर आए। 54वें मिनट में उन्होंने दमदार खेल दिखाया और ट्रेंट एलेक्जेंडर आर्नल्ड के क्रॉस पर गोल करके अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके दो मिनट बाद ही मेजबान टीम ने एक और गोल किया। इस बार वायनाल्डन ने झारदान शकीरी के क्रॉस पर हेडर के जरिए गेंद को गोल में डालने में कामयाबी पाई।

- लिरवपूल मेहमान टीम पर पूरी तरह से हावी नजर आ रही थी। 79वें मिनट में आर्नल्ड ने चतुराई से कॉर्नर लिया और ओरिगी ने मैच का अपना दूसरा गोल दागा। अंत के 10 मिनट में बार्सिलोना ने गेंद को अपने नियंत्रण में रखकर गोल करने की कोशिश की, लेकिन अपनी हार नहीं टाल पाए। बार्सिलोना को पिछले साल इस टूर्नामेंट में इटली के क्लब एएस रोमा के खिलाफ कुछ इसी तरह से हार झेलनी पड़ी थी।