1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोहम्मद सलाह को लगातार दूसरी बार चुना गया अफ्रीका का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

म्रिस के फुटबाल खिलाड़ी मोहम्मद सलाह ने लगातार दूसरी बार अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी का पुरस्कार अपने नाम किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 9 Jan 2019, 6:10 PM IST

mohamed salah

मोहम्मद सलाह को लगातार दूसरी बार चुना गया अफ्रीका का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

नई दिल्ली। म्रिस के फुटबाल खिलाड़ी मोहम्मद सलाह ने लगातार दूसरी बार अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी का पुरस्कार अपने नाम किया है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इंग्लिश क्लब लिवरपूल से खेलने वाले सलाह ने इस पुरस्कार को जीतने के लिए अपने साथी खिलाड़ी सेनेगल के सादियो माने और गबोन के पियरे एमेरिक-आउबामेयांग को मात दी। आउबामेयांग आर्सेनल के लिए क्लब फुटबाल खेलते हैं।


सलाह ने कहा-
सलाह ने मंगलवार को यहां समारोह के दौरान कहा, "मैंने बचपने से इस पुरस्कार को जीतने का सपना देखा है और अब मैं लगातार दो बार इसे जीतने में कामयाब हुआ हूं।" उन्होंने कहा,"मुझे दो बार यह पुरस्कार जीतकर गर्व महसूस हो रहा है। मैं अपने परिवार और अपने टीम के साथियों को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं इस पुरस्कार को अपने देश को समर्पित करना चाहता हूं।"

शानदार रहा है सलाह का प्रदर्शन-
लिरपूल के लिए पिछले सीजन 26 वर्षीय सलाह ने 44 गोल दागे और अपनी टीम को यूरोपीय चैम्पियंस लीग के फाइनल तक लेकर गए। हालांकि, उन्होंने विश्व कप में केवल दो गोल किए लेकिन उसके बाद से अब तक वह लिवरपूल के लिए 29 मैचों में 16 गोल दाग चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल