25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA 2026: नेमार की 981 दिन के बाद हुई नेशनल टीम में वापसी, भावुक होकर रो पड़े ब्राजील के स्टार फुटबॉलर

इस मैच में ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार की लंबे समय बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई। नेमार आखिरी बार ब्राजील के लिए 981 दिन पहले मैदान पर उतरे थे। स्कॉटलैंड के खिलाफ उन्हें दूसरे हाफ में मौका मिला। मैच समाप्त होने के बाद नेमार भावुक होकर रो पड़े।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 25, 2026

Neymar breaks down

ब्राजील टीम में वापसी के बाद भावुक हुए नेमार (photo - FIFA)

Neymar jr, Brazil vs Scotland, FIFA World cup 2026: ब्राजील ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को 3-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली। मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में विनीसियस जूनियर ने दो गोल दागे, जबकि मैथियस कुन्हा ने एक गोल करके ब्राजील की जीत में अहम योगदान दिया।

नेमार की लंबे समय के बाद नेशनल टीम में वापसी

इस मैच में ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार की लंबे समय बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई। नेमार आखिरी बार ब्राजील के लिए 981 दिन पहले मैदान पर उतरे थे। स्कॉटलैंड के खिलाफ उन्हें दूसरे हाफ में मौका मिला। मैच समाप्त होने के बाद नेमार भावुक होकर रो पड़े। 34 वर्षीय नेमार ने आखिरी बार 17 अक्टूबर 2023 को उरुग्वे के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर मैच में ब्राजील के लिए खेला था। उसी मैच में उनके बाएं घुटने का एसीएल और मेनिस्कस फट गया था। यह चोट उनके करियर की सबसे बड़ी समस्या बन गई। उन्हें रिकवर होने में लंबा समय लग।

ब्राजील ने मैच में शुरुआत से ही पकड़ बनाई

ब्राजील ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और स्कॉटलैंड पर लगातार दबाव बनाए रखा। मैच के छठे मिनट में ही ब्राजील ने 1-0 की बढ़त हासिल की। स्कॉटलैंड के डिफेंस से हुई गलती का फायदा उठाते हुए विनीसियस जूनियर ने शानदार गोल दागा। विनीसियस ने यह टूर्नामेंट का अपना चौथा गोल दागा और वह इस गोल के साथ ही गोल्डन बूट की रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने किलियन एम्बाप्पे और एरलिंग हालैंड की बराबरी कर ली है।

विनीसियस ने दागे दो गोल

पहले गोल के बाद भी ब्राजील का दबदबा जारी रहा। विनीसियस ने एक और गोल किया था, लेकिन वीडियो असिस्टेंट रेफरी (वीएआर) की जांच के बाद उसे फाउल करार देते हुए रद्द कर दिया गया। हालांकि, पहले हाफ के अतिरिक्त समय में विनीसियस ने हाथ आए मौके को भुनाया और ब्राजील को मैच में 2-0 से आगे कर दिया। ब्रूनो गिमाराइश के बेहतरीन क्रॉस पर विनीसियस ने शानदार हेडर मारते हुए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया।

स्कॉटलैंड नहीं कर पाया वापसी

स्कॉटलैंड ने मैच में वापसी करने की कई बार कोशिश की, लेकिन वह ब्राजील के मजबूत डिफेंस को नहीं भेद सका। ब्राजील का तीसरा गोल मैथियस कुन्हा ने किया। ब्रूनो गुइमारेस के बेहतरीन पास पर कुन्हा ने शानदार फिनिश करते हुए टीम की बढ़त 3-0 कर दी। इस गोल ने ब्राजील की जीत पर मुहर लगाने का काम किया।

3-0 की बढ़त बनाने के बाद लगभग तीन साल बाद नेमार ब्राजील की जर्सी में मैदान पर उतरे। नेमार पूरी तरह से फिट और अच्छी लय में दिखाई दिए। इस जीत के साथ ही ब्राजील ने राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम ग्रुप सी में पहले स्थान पर रही और अब 30 जून को टीम का सामना ग्रुप एफ की उपविजेता से होगा।