25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA 2026: स्विट्जरलैंड ग्रुप बी का चैंपियन, कनाडा भी अंतिम-32 में, बोस्निया की उम्मीदें जिंदा, कतर बाहर

FIFA: फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप बी में स्विट्जरलैंड ने कनाडा को 2-1 से हराकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि बोस्निया-हर्जेगोविना ने कतर को 3-1 से मात दी। कनाडा और स्विट्जरलैंड सीधे अंतिम-32 में पहुंच गए, जबकि बोस्निया की उम्मीदें सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीमों पर टिकी हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jun 25, 2026

FIFA

फीफा विश्व कप 2026(फोटो-X/@brfootball)

FIFA World Cup 2026 के ग्रुप बी में आखिरी मुकाबलों के बाद नॉकआउट तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। वैंकूवर में स्विट्जरलैंड ने कनाडा को 2-1 से हराकर ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया, जबकि सिएटल में बोस्निया-हर्जेगोविना ने कतर को 3-1 से मात देकर अंतिम-32 में पहुंचने की अपनी उम्मीदें कायम रखीं। तीन मैचों के बाद स्विट्जरलैंड 7 अंकों के साथ ग्रुप विजेता बना, जबकि कनाडा 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहकर सीधे अगले दौर में पहुंच गया। बोस्निया के भी 4 अंक हैं, लेकिन वह तीसरे स्थान पर रहा और अब उसकी नजर टॉप तीसरे स्थान वाली टीमों की लिस्ट पर टिकी है। कतर सिर्फ 1 अंक के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

वैंकूवर में स्विस टीम ने पलटा मैच


बीसी प्लेस स्टेडियम में खेले गए ग्रुप के सबसे अहम मुकाबले में पहले हाफ तक कनाडा और स्विट्जरलैंड के बीच कड़ी टक्कर रही। दोनों टीमों ने मौके बनाए, लेकिन पहले 45 मिनट में कोई गोल नहीं हो सका। मैच का रुख दूसरे हाफ में बदला, जब 46वें मिनट में रूबेन वर्गास ने स्विट्जरलैंड को बढ़त दिला दी। इसके बाद 57वें मिनट में 20 वर्षीय जोहान मंजाम्बी ने दूसरा गोल कर स्विस टीम को 2-0 से आगे कर दिया। मंजाम्बी पूरे मुकाबले में बेहद प्रभावशाली रहे और स्विट्जरलैंड के आक्रमण का सबसे बड़ा हथियार साबित हुए।

कनाडा ने हार नहीं मानी और 76वें मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी प्रॉमिस डेविड ने गोल कर मुकाबले में जान डाल दी। आखिरी मिनटों में कनाडा ने बराबरी के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन स्विट्जरलैंड के गोलकीपर ग्रेगोर कोबेल ने अहम बचाव कर टीम की बढ़त बचाए रखी। इस जीत के साथ स्विट्जरलैंड 7 अंकों पर पहुंच गया और ग्रुप बी में शीर्ष स्थान पक्का कर लिया। कनाडा 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा और नॉकआउट चरण में पहुंच गया।

बोस्निया ने कतर को हराकर बढ़ाई दावेदारी


ग्रुप बी के दूसरे मुकाबले में सिएटल के ल्यूमेन फील्ड में बोस्निया-हर्जेगोविना ने कतर को 3-1 से हराकर अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा। बोस्निया ने शुरुआत से आक्रामक खेल दिखाया और 29वें मिनट में 18 वर्षीय केरिम अलाजबेगोविच ने बॉक्स के बाहर से शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। इसके पांच मिनट बाद कतर के सुल्तान अलब्राके ने एडिन जेको के क्रॉस को क्लियर करने की कोशिश में गेंद अपने ही गोल में डाल दी, जिससे बोस्निया 2-0 से आगे हो गया।

कतर ने 42वें मिनट में हसन अलहायदोस के गोल से वापसी की कोशिश की और स्कोर 2-1 कर दिया। दूसरे हाफ में उसने बराबरी के लिए दबाव भी बनाया, लेकिन बोस्निया ने संयम नहीं खोया। 80वें मिनट में एरमिन माहमिक के डिफ्लेक्टेड शॉट ने कतर की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया और बोस्निया ने 3-1 की जीत पक्की कर ली। इस जीत के साथ बोस्निया के भी 4 अंक हो गए, लेकिन गोल अंतर और अन्य मानकों के कारण वह तीसरे स्थान पर रहा। अब उसकी किस्मत बाकी समूहों के नतीजों पर निर्भर करेगी।

बड़ी खबरें

View All

खेल

ट्रेंडिंग

FIFA World Cup 2026