26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्पेनिश लीगः रियल मेड्रिड ने विलारियल को 3-2 से हराया

विलारियल को मुश्किल से हरा पाई रियल मेड्रिड। विलारियल (40) तालिका में 15वें और मेड्रिड (68) तीसरे नंबर पर। मेड्रिड की ओर से मारियानो ने किए दो गोल।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Manoj Sharma Sports

May 06, 2019

Real Madrid

मेड्रिड। स्पेनिश फुटबॉल लीग में रियल मेड्रिड टीम ने विलारियल को हरा दिया। सैंटियागो बर्नब्यू में खेले गए इस मुकाबले में मेड्रिड की टीम बमुश्किल जीत दर्ज कर पाई। अपने से कहीं कम रैंकिंग वाली टीम के खिलाफ भी मेड्रिड को संघर्ष करते देखा गया।

बार्सिलोना की ओर से इस मैच में मारियानो डियाज ने दमदार खेल दिखाया। इस मैच में मारियानो डियाज ने दो गोल किए। मारियानो ने मैच के दूसरे और 49वें मिनट में गोल किया। वहीं रियल मेड्रिड के लिए जीसस वालेजो ने मैच के 40वें मिनट में गोल किया।

विलारियल के लिए गेरार्ड मोरिनो ने मैच के 11वें और जाउम कोस्टा ने मैच के 94वें मिनट में गोल किया। इस जीत के बाद रियल के 36 मैचों से 68 अंक हो गए हैं और वह तालिका में तीसरे स्थान पर है। इस साल एफसी बार्सिलोना ने स्पेनिश लीग खिताब अपने नाम कर लिया है।

दूसरी ओर इस हार के बाद विलारियल 40 अंकों के साथ 15वें स्थान पर पहुंच गई है। वह अगले साल स्पेनिश लीग में खेलेगी या नहीं, इसका फैसला इस सीज़न के अंत तक ही हो पाएगा।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग