26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया ने पैराग्वे से ड्रॉ खेलकर बनाई नॉकआउट में जगह, तीसरी बार किया ग्रुप स्टेज पार, दूसरी ओर अमेरिका ने झेली हार

FIFA World Cup 2026: सांता क्लारा के स्टेडियम में पैराग्वे के खिलाफ 0-0 ड्रॉ खेलकर ऑस्ट्रेलिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट राउंड में जगह बना ली। वहीं अमेरिका ग्रुप में शीर्ष पर रहा, जबकि तुर्किये ने 3-2 से जीत दर्ज की।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jun 26, 2026

FIFA World Cup 2026, USA vs Turkey, Australia vs Paraguay, World Cup Group D standings, Mauricio Pochettino, Levi's Stadium, SoFi Stadium

टीम तुर्किये (Photo - FIFA)

ऑस्ट्रेलिया ने पैराग्वे के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ खेलकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट राउंड में जगह बना ली। सांता क्लारा के लेवीज स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के बाद ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप डी में दूसरे स्थान पर रहते हुए आखिरी-32 का टिकट पक्का किया। सात वर्ल्ड कप में यह सिर्फ तीसरी बार है जब ऑस्ट्रेलियाई टीम ग्रुप स्टेज से आगे बढ़ने में सफल रही है।

ऑस्ट्रेलिया का नॉकआउट राउंड का टिकट पक्का

ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट की शुरुआत तुर्किये पर जीत के साथ की थी, जबकि दूसरे मैच में उसे अमेरिका से हार मिली थी। पैराग्वे के खिलाफ टीम ने पूरे मैच में संतुलित खेल दिखाया और विरोधी टीम को ज्यादा मौके नहीं दिए। ड्रॉ का एक अंक ऑस्ट्रेलिया के लिए नॉकआउट में पहुंचने के लिए काफी साबित हुआ। इस नतीजे से पैराग्वे की उम्मीदें भी बनी हुई हैं। टीम ग्रुप स्टेज की आठ सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीमों में शामिल होकर नॉकआउट राउंड में पहुंच सकती है।

अमेरिका ने तुर्किये पर जीत हासिल की

उधर, लॉस एंजिलिस के सोफी स्टेडियम में अमेरिका को तुर्किये के खिलाफ 3-2 से हार मिली। हालांकि इस मुकाबले का ग्रुप की स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ा, क्योंकि अमेरिका पहले ही ग्रुप डी में शीर्ष स्थान हासिल कर चुका था और तुर्किये पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका था।

अमेरिका ने मैच की शुरुआत शानदार की। तीसरे मिनट में ऑस्टन ट्रस्टी ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद तुर्किये के अर्दा गुलर और बारिस अल्पर यिलमाज ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। दूसरे हाफ में सेबास्टियन बेरहाल्टर ने बराबरी का गोल दागा, लेकिन इंजरी टाइम की आखिरी एक्शन में कान आयहान ने गोल कर तुर्किये को 3-2 की जीत दिला दी।

अमेरिका की आगे की राह

अमेरिका के मुख्य कोच मौरिसियो पोचेटिनो ने इस मुकाबले में कई रिजर्व खिलाड़ियों को मौका दिया। स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियन पुलिसिक भी बेंच से मैदान पर उतरे और चोट से वापसी करते हुए अच्छी लय में नजर आए। अब ग्रुप डी में पहले स्थान पर रहने वाली अमेरिकी टीम अगले सप्ताह सांता क्लारा में राउंड ऑफ 32 मे बोस्निया और हर्जेगोविना का सामना करेगी।