
नॉकआउट्स में पहुंचा जापान (फोटो- FIFA)
Japan Qualify For Fifa World Cup 2026 Round Of 32: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एफ में शुक्रवार की सुबह जापान ने स्वीडन के साथ एक-एक से ड्रॉ खेलते ही अगले दौर में जगह बना ली। इस वर्ल्ड कप में नॉकआउट में पहुंचने वाले जापान पहले एशियाई टीम बन गई है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में जापान ने नीदरलैंड्स के साथ ड्रॉ खेला था, उसके बाद से उसने ट्यूनीशिया को 4-0 से हराया था। राउंड ऑफ 32 में उनका मुकाबला 29 जून को ब्राजील से होगा।
मैच की शुरुआत से पहले ही जापान इस बात को अच्छे से जानता था कि नॉकआउट स्टेज में पहुंचने के लिए टीम को स्वीडन के खिलाफ सिर्फ ड्रॉ खेलना होगा। वहीं, स्वीडन को सीधे दूसरे स्थान पर पहुंचने के लिए जीत की जरूरत थी। हालांकि, मुकाबला बराबरी पर खत्म होने के बावजूद स्वीडन भी आठ सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीमों में शामिल होकर अगले दौर में पहुंच गया है।
ग्रुप एफ में दूसरे नंबर पर रहने वाली जापान टीम की भिड़ंत 30 जून को ब्राजील के साथ होगी, जबकि स्वीडन को अभी अपने अगले प्रतिद्वंद्वी का इंतजार करना होगा। पहले हाफ में दोनों टीमों ने कई मौके बनाए, लेकिन किसी को भी गोल करने में सफलता हाथ नहीं लगी। जापान ने शुरुआत से ही गेंद पर ज्यादा नियंत्रण रखा और लगातार स्वीडन के डिफेंस पर दबाव बनाया। डाइजेन माएडा का हेडर थोड़ा बाहर चला गया, जबकि युकिनारी सुगावारा और कीटो नाकामुरा के प्रयासों को स्वीडिश गोलकीपर जैकब जेटरस्ट्रॉम ने शानदार तरीके से रोक दिया।
दूसरे हाफ की शुरुआत के बाद जापान ने आखिरकार बढ़त हासिल कर ली। 56वें मिनट में रित्सु दोआन के बेहतरीन थ्रू पास पर डाइजेन माएडा ने शानदार फिनिश करते हुए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, स्वीडन ने जापान की लीड को ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रहने दिया। मैच के 62वें मिनट में एंथनी एलंगा ने स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। एलंगा ने दाएं विंग से शानदार दौड़ लगाई, अंदर की ओर कट किया और बाएं पैर से जोरदार शॉट लगाकर गेंद को गोल पोस्ट के कोने में पहुंचा दिया।
इसके बाद स्वीडन ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। टीम के स्टार स्ट्राइकर अलेक्जेंडर इसाक ने हेडर से गोल करने की कोशिश की, लेकिन जापान के गोलकीपर जायन सुजुकी ने शानदार बचाव करते हुए गेंद को बार के ऊपर धकेल दिया। सुजुकी ने एलंगा के एक और खतरनाक प्रयास को भी रोककर अपनी टीम को हार से बचाया। जापान ने ग्रुप एफ में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि स्वीडन भी सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीमों में जगह बनाकर नॉकआउट दौर में पहुंचने में सफल रही है।
Published on:
26 Jun 2026 09:26 am
बड़ी खबरें
View Allफुटबॉल
खेल
ट्रेंडिंग
FIFA World Cup 2026
