9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SAFF Championship 2023: नेपाल को 2-0 से हरा भारत ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, सुनील छेत्री और महेश सिंह ने दागे गोल

भारत और नेपाल के बीच पहले हाफ का बराबरी पर छूटा था लेकिन दूसरे हाफ में सुनील छेत्री ने 61 मिनट में और महेश सिंह ने 69वें मिनट में गोल दाग कर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। इस दौरान नेपाल की टीम ने लगाकर बराबरी की कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं हो सका और इस तरह भारत ने मैच को 2-0 से जीत लिया।

2 min read
Google source verification
ind_vs_nep.png

India vs Nepal SAFF Championship 2023: सैफ चैंपियनशिप 2023 का ग्रुप-स्टेज मुक़ाबला भारत और नेपाल के बीच खेला गया। बैंगलोर के श्री कांतीरवा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने नाओरेम महेश सिंह और कप्तान सुनील छेत्री के शानदार गोलों की मदद से 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

इस मैच में दोनों टीमों के बीच शुरुआत में कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहले हाफ में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर पाई। हाफटाइम के बाद स्कोर 0-0 की बराबरी पर रहा। दोनों टीमों ने पहले हाफ में गोल के लिए तीन-तीन शॉट लगाए। नेपाल का एक शॉट टारगेट पर रहा तो भारतीय टीम निशाने पर एक बार भी गेंद को नहीं मार सकी। पहले हाफ में भारत के पास पजेशन ज्यादा रहा। भारत के पास गेंद 65 प्रतिशत मौकों पर रही। दोनों टीमों को एक-एक कॉर्नर भी मिला, लेकिन कोई भी मौके को भुना नहीं पाया।

दूसरा हाफ शुरू होते ही भारत ने अटैक करना शुरू किया। पजेशन भारत ने 61वें मिनट पर पहला गोल दागा। सुनील छेत्री ने एक बार फिर भारत को बढ़त दिलाई। छेत्री ने अपने इंटरनेशनल करियर 91वां गोल किया। इसके बाद नेपाल के खिलाड़ी अग्रेसिव हो गए और भारतीय कप्तान से भिड़ गए। रेफरी के बीच बचाव के बाद दोनों टीम के खिलाड़ियों को शांत कराया गया।

इस घटना के पांच मिनट बाद भारत ने नेपाल पर दूसरा प्रहार किया और 2-0 से बढ़त बना ली। महेश सिंह ने 70वें मिनट में टीम का दूसरा और अपना पहला गोल दागा। छेत्री ने बॉल को नेट के एकदम पास पहुंचाया और महेश सिंह ने अपने सिर से गेंद को नेट में पहुंचाया। इससे पहले ब्लू टाइगर्स ने बुधवार को अपने पहले ग्रुप-स्टेज मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-0 से हराया था। उस मैच में छेत्री ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक लगाई थी।